बजाज ऑटो के नॉन एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर मधुर बजाज का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 63 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि बजाज को कुछ दिन पहले स्ट्रोक आया था।जिसके बाद उन्हें साउथ मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट कराया गया था।
शुक्रवार सुबह 5:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस की और दुनिया को अलविदा कह दिया। 24 जनवरी 2024 को स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
मधुर बाजार देश के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक थे बताया जा रहा है कि वह अपने पीछे 35000 करोड रुपए से भी ज्यादा की संपत्ति छोड़ गए हैं। मधुर बजाज की कुल संपत्ति 4.1 बिलियन डॉलर बताई जा रही है।
वे बजाज परिवार के उन सदस्यों में से एक हैं, जो बजाज ग्रुप में हिस्सेदारी रखते हैं।
मधुर बजाज का पोर्टफोलियो
फोर्ब्स की फरवरी 2021 की अरबपतियों की सूची में मधुर बजाज 421वें स्थान पर थे। 31 मार्च 2025 तक उनके पास कई कंपनियों के शेयर हैं, जिनकी कीमत 2,914.4 करोड़ रुपये से ज़्यादा है। इसके अलावा उनके परिवार के पास भी करोड़ों रुपये की संपत्ति है।
मधुर बजाज समेत बजाज परिवार को फोर्ब्स इंडिया की 2024 में 100 सबसे अमीर लोगों की सूची में 10वें स्थान पर रखा गया था, जिसकी कुल संपत्ति 23.4 बिलियन डॉलर है। बजाज समूह देश की प्रमुख ऑटो कंपनी है, जिसका दोपहिया वाहनों के क्षेत्र में काफ़ी काम है।