बोस जयंती पर मदर्स फोरम ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित, रंगारंग कार्यक्रमों का किया आयोजन

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

अल्मोड़ा —:मदर्स फोरम अल्मोड़ा की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्थानीय रैमजे इंटर कालेज में विचार गोष्ठी के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया , पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी व फोरम की अध्यक्ष गीता महरा ने दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने उन्होंने नेता जी के जीवन संघर्षो पर प्रकाश डालते हुए उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को रेखांकित किया। इस मौके पर जय नंदा लोक कला समिति के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहीं दिव्यांग कलाकारों संत राम व आनंदी देवी ने लोक गीतों का गायन किया। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य के लिए अनेक महिलाओं को फोरम की ओर से सम्मानित किया गया। फोरम की अध्यक्ष गीता मेहरा ने फोरम के उद्देश्यों के बारे में बताया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, तारा चंद्र तिवारी तारू, प्रदीप गुरूरानी,भावना तिवारी, गीता आर्या, सीमा साह, ईला साह, विमला बोरा, नमित जोशी आदि मौजूद थे। इधर कुमाऊं विश्वविद्यालय की कर्मचारी कल्याण समिति की ओर से एसएसजे परिसर में सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें याद किया गया। कर्मचारियों ने परिसर स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, प्रो. दया पंत, गिरीश मल्होत्रा, अमित त्रिपाठी, देवेंद्र धामी, हेम पांडे, चंदन मेर, पूरन सी तिवारी, चंपा तिवारी, गीता रावत, डॉ. कुसुमलता, डॉ. पुष्पा वर्मा, आशीष पंत, अजय वर्मा, कुलदीप उपाध्याय समेत अनेक शिक्षक, कर्मचारी व छात्र मौजूद थे।

new-modern