Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Dating App पर हुई थी दोस्ती, मिलने पर लड़की निकली किन्नर, युवक को ब्लैकमेल कर लूटे पैसे

दिल्ली में किन्नर ने Dating App के जरिए एक शख्स से दोस्त कर उसकी अश्लील video बनाकर ब्लैकमेल किया। जब पीड़ित ने पुलिस से शिकायत…

दिल्ली में किन्नर ने Dating App के जरिए एक शख्स से दोस्त कर उसकी अश्लील video बनाकर ब्लैकमेल किया। जब पीड़ित ने पुलिस से शिकायत करनी चाही तो आरोपी किन्नर ने उसे बदनाम करने की धमकी दी। हालांकि पीड़ित ने हिम्मत दिखाकर महरौली थाने में मामले की शिकायत कर ही दी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


Dating App पर लड़की से शुरू हुई बातचीत
दिल्ली के South district के additional DCP हर्षवर्धन ने बताया की शुक्रवार सुबह एक शख्य ने शिकायत दी कि कुछ दिनों पहले Dating App के जरिये उसकी बातचीत हिना खान (22) नामक लड़की से होने लगी। कई दिन बातचीत के बाद युवती ने मिलने के लिए उसे सैदुल्ला जाब के एक फ्लैट पर बुलाया। यहां किन्नर अपनी एक अन्य सहयोगी के साथ थी।


फ्लैट में बुलाकर पीड़ित को लूटा
पीड़ित का आरोप था कि फ्लैट में बुलाने के बाद दोनों ने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद जबरन उसकी जेब से एक हजार रुपये और उसके सोने की चेन छीन ली, इसके साथ ही phone-pay से 6 हजार रुपये भी ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद जबरन युवक के कपड़े उतरवाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली और blackmail करना शुरू कर दिया।


पुलिस ने शिकायत पर दो किन्नरों को पकड़ा
DCP ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बताए गए फ्लैट पर raid डालकर दोनों किन्नरों को पकड़ लिया। जांच में मालूम हुआ है कि आरोपियों ने इसी तरह कई युवकों को लूटा है। हालांकि शर्म की वजह से वे लोग उनकी शिकायत नहीं करते थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हिना खान (22) और एशमायरा इब्राहिम (26) के तौर पर हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।