लोकसभा चुनाव के लिए जुट जाएं कार्यकर्ता-:तिवारी

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

IMG 20181230 WA0019

अल्मोड़ा:- पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने धामस न्याय पंचायत में हुई बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से लोक सभा चुनावों के लिए जुट जाने को कहा |उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए हर कार्यकर्ता का सहयोग अहम है | इस मौके पर धामस न्याय पंचायत की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें ललित पंत अध्यक्ष, ख्याली दत्त, सुरेश लाल व बच्ची राम को उपाध्यक्ष, किशन सिंह महासचिव, देव सिंह, गोपाल सिंह व पूरन सिंह सचिव, इंदर सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए | बिशन सिंह बिष्ट व मुकुल रौतेला कार्यकारिणी सदस्य चुने गए | बैठक में ब्लाँक अध्यक्ष हवालबाग राजेन्द्र बोरा, संजय दुर्गापाल, परितोष जोशी, ललित पंत, बिशन सिंह, कैलाश चंद्र , प्रमोद पाठक आदि मौजूद थे |

Joinsub_watsapp