लोकसभा मतदानः इवीएम खराब, 74 प्रतिशत मतदान

उत्तरा न्यूज टीम
3 Min Read
Screenshot-5

74 प्रतिशत के साथ शान्तिपूर्वक रहा शान्तिपुरी जवाहरनगर का मतदान

holy-ange-school

रिर्पोट। मैडी कोरंगा

ezgif-1-436a9efdef

शान्तिपुरी। लोकसभा चुनाव में शान्तिपुरी जवाहरनगर के 10 बुथों में लगभग 74 प्रतिशत शान्तिपुर्वक मतदान संम्पन्न हुआ।वही अगर बुथों की गणना करें तो शान्तिपुरी न01 के एक बुथ 26 में 1048 मतदाताओं में से 81 प्रतिशत, शान्तिपुरी न02 बुथ संख्या 27 में 989 मतदाताओं में से 75.63 प्रतिशत, 28 में 973 मतदाताओं में से 75.53,, शान्तिपुरी न03 एक बुथ संख्या 29 में 683 मतदाताओं में से 79 प्रतिशत, ग्राम न04 दो बुथ संख्या 112 में 756 मतदाताओं में से 77.64, बुथ संख्या 113 में 822 मतदाताओं ने 77.13 वही जवाहरनगर के चार बुथ संख्या 22 में 833 मतदाताओं ने 74 प्रतिशत, बुथ संख्या 23 में 817 मतदाताओं ने 62.17 प्रतिशत, बुथ संख्या 24 में 752 मतदाताओं ने 76 प्रतिशत, बुथ संख्या 25 में 735 मतदाताओं ने 71.56 प्रतिशत मतदान किया। लोकसभा चुनाव में सुबह 7 बजे से वोटरों में उत्साह देखने लायक था। सुबह से दोपहर तक शान्तिपुरी न01, 2, 3,4,व जवाहरनगर के बुथों में मतदान तेज रहा वही दोपहर बाद मतदान थोडा हल्का रहा और शाम को तो बुथ में कुछ ही मतदाता मतदान करने आये। मतदान के दौरान नवयुवकों, महिलाओं, बुर्जुगो के मतदान के प्रति जबरदस्त उत्साह बने रहा।

shantipuri me EVM mashine kharab hone ke bawjood apni bari ka intzar karte matdata
शान्तिपुरी में अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता

वॉलेट मशीन खराब एक घंटा 25 मिनट बाद शुरू हुई वोटिंग
शान्तिपुरी। शान्तिपुरी ग्राम न02 बूथ संख्या 27 में इवीएम वॉलेट मशीन में शुरुवात में ही वोट ड़ालने के दौरान खराबी आ गई जिस कारण वहाँ लंबी लाइन लग गई।जिसके बाद आनन फानन में इंजीनियर बुलाये गये और लगभग एक घंटा 25 मिनट के बाद मशीन सही हुई और वोट डाले गये। जिस कारण शुरूवाती 9 बजे तक बुथ संख्या 27 में सिर्फ 40 वोट ही डाले गये।

106
शान्तिपुरी में इवीएम वॉलेट मशीन खराब होने के बावजूद अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता

दिव्यांगता व वृद्वता के बावजूद मतदाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
शान्तिपुरी। दिव्यंगता व वृद्वता के बावजूद मतदाताओं में मतदान के लिये जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। चुनाव के दौरान पुलिस प्रसासन द्वारा 200 मीटर ही दूर गाड़ी रोकी जा रही थी। जिस कारण दिव्यांगों साथ बुजुर्ग महिला , पुरुषों को ले जाने के लिए व्हीलचेयर आदि की कोई व्यवस्तता नही थी। जिस कारण उन्हें वोट बूथ में जाने में काफी परेशानी हुई।

vote dekar syai lagi ungli dikhat wridh mahila 1
वोट डालकर निशान दिखाती बुर्जुग महिला
IMG 20190411 WA0112
व्हीलचेयर की व्यवस्था ना होने पर बुजुर्ग को कुर्सी में बैठकर ले जाते हुए

इंटरनेशनल दिव्यांग खिलाड़ी धन सिंह कोरंगा ने भी दिया वोट
शान्तिपुरी। क्षेत्र ग्राम न02 आश्रम के व्हीलचेयर इंटरनेशनल दिव्यांग किक्रेट खिलाड़ी धन सिंह कोरंगा ने अपनी व्हीलचेयर पर आकर शान्तिपुरी न02 के बुथ में जाकर मतदान किया। इस दौरान उन्होने मतदान जरूर करने की अपील भी की।

dhan singh koranga
धन सिह कोरंगा इंटनेशनल व्हीलचेयर खिलाडी

Joinsub_watsapp