LIC Amrit Bal Plan: अगर आपको भी चाहिए इंश्योरेंस के साथ अच्छा रिटर्न तो बच्चों की यह नई LIC पॉलिसी है सबसे बेहतर

LIC Amrit Bal Plan : बच्चों की यह पॉलिसी काफी बेनिफिशियल है। इसे लेने के साथ ही यानि पॉलिसी की शुरुआत से लेकर पॉलिसी अवधि…

LIC Amrit Bal Plan : बच्चों की यह पॉलिसी काफी बेनिफिशियल है। इसे लेने के साथ ही यानि पॉलिसी की शुरुआत से लेकर पॉलिसी अवधि के अंत तक प्रत्येक पॉलिसी वर्ष के अंत में ₹80 प्रति हजार मूल बीमा राशि की दर से गारंटीकृत अतिरिक्त के माध्यम से सम एश्योर्ड मिलता है।

Resume Writing Tips-अगर नहीं आता है जाॅब के लिए रिज्यूम बनाना तो यहां जानिए रिज्यूम बनाने का परफेक्ट तरीका, मिलेगी ड्रीम जॉब

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

LIC Amrit Bal Planहर माता-पिता चाहता है कि वह अपनी कमाई से कुछ ना कुछ बचत जरूर करें और वह ऐसी जगह इन्वेस्टमेंट भी करना चाहते हैं जहां उन्हें अच्छा रिटर्न भी मिले।ऐसे में मां-बाप अपने बच्चों के भविष्य के लिए भी मोटा फंड जमा करना चाहते हैं जिससे बच्चों की पढ़ाई लिखाई आसानी से हो सके और उनकी जरूरत को भी पूरा किया जा सके। अगर आप भी ऐसा कुछ प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है।


LIC Amrit Bal Plan
देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी ने एक नई स्कीम हाल ही में निकली है जो खास तौर पर बच्चों के लिए है। इस पॉलिसी का नाम है एलआईसी अमृतबाल (LIC Amrit Bal) है, जो इंश्योरेंस के साथ ही शानदार रिटर्न भी देती है।


LIC Amrit Bal Plan एक नॉन -लिंक्ड लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी है। इसके नाम को देखकर ही आप पता लगा सकते हैं कि यह बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर ही लॉन्च की गई है।एलआईसी यूं तो कई सारी स्कीम बच्चों के लिए लाता ही रहता है। इसी कड़ी में एक बार फिर से एलआईसी बच्चों के लिए एक बेहतरीन पॉलिसी लेकर आया है। इस स्कीम के जरिए माता-पिता अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित भी कर सकते हैं और एक अच्छे निवेश की शुरुआत भी कर सकते हैं। एलआईसी के इस चाइल्ड प्लान को लेने के लिए बच्चे की उम्र कम से कम 30 दिन और अधिकतम 13 वर्ष होनी चाहिए। इस पॉलिसी की मैच्योरिटी के बारे में बात करें तो न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष रखी गई है।


अगर आप भी इस पॉलिसी में इंटरेस्टेड है तो यह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड पर खरीदी जा सकती है।न्यूनतम बीमा राशि 2,00,000 रुपये है, जबकि अधिकतम के लिए कोई लिमिट तय नहीं की गई है। यानी जितना चाहे निवेश कर सकते हैं।


ऑनलाइन इस पॉलिसी को खरीदने पर आपको विशेष छूट भी दी जाएगी। आप LIC अमृत बाल पॉलिसी में प्रीमियम अमाउंट का भुगतान मासिक, तिमाही,छमाही और वार्षिक आधार पर कर सकते हैं। इस स्कीम में आपको सिंगल प्रीमियम और सीमित प्रीमियम के अंतर्गत दो विकल्पों के अनुसार वेवर बेनिफिट राइडर चुनने की सुविधा भी मिलती है.
LIC की इस पॉलिसी में अगर पॉलिसी होल्डर बच्चे की उम्र प्रवेश के समय 8 वर्ष से कम है, तो जोखिम या तो पॉलिसी शुरू होने की तारीख से 2 साल या पॉलिसी की सालगिरह के साथ या उसके तुरंत बाद शुरू होगा


LIC Amrit Bal प्लान की खास बातें-
-पॉलिसी लेते समय बच्चे की उम्र 30 दिन से 13 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
-मैच्योरिटी न्यूनतम आयु 18 वर्ष और इस समय अधिकतम आयु 25 वर्ष।
-पॉलिसी के तहत शॉर्ट प्रीमियम पेमेंट टर्म मौजूह, जो 5, 6 या फिर 7 वर्ष के हैं।
-न्यूनतम बीमा राशि 2,00,000 रुपये और अधिकतम बीमा राशि के लिए कोई लिमिट नहीं।
-प्रीमियम वेवर बेनिफिट राइडर पात्रता शर्तों के साथ अतिरिक्त प्रीमियम पेमेंट पर उपलब्ध।
-कुछ शर्तों के साथ ये एलआईसी की ये चिल्ड्रेन पॉलिसी लोन की सुविधा भी मुहैया कराती है।
-इस प्लान को एलआईसी एजेंट या LIC की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।