Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

भिकियासैंण में गुलदार (leopard) फिर हुआ हमलावर, सात साल की बच्ची को किया घायल

Guldar again attacked in Bhikiyasain

भिकियासैंण, 01 अक्टूबर 2020 -भिकियासैंण नगर पंचायत के पनपोला में घात लगाये बैठे गुलदार (leopard) का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

गुरुवार को गुलदार (leopard) ने नगर पंचायत क्षेत्र में एक 7 वर्षीय बच्ची पर हमला कर दिया। वहां महिलाओं के शोर मचाने में बच्ची को छोड़ भाग गया। घायल बच्ची का सीएचसी उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार गुरूवार शाम 5.30 बजे के आसपास नगर पंचायत भिकियासैंण के पनपौला में सात वर्षीय  दीपिका नेगी पुत्री भूपेंद्र सिंह नेगी निवासी भिकियासैंण अपनी माता तुलसीदेवी के साथ नौरड़ के खेतों की ओर जा रही थी तभी घात लगाया गुलदार ने उसके पीछे से हमला कर दिया।

यह भी पढ़े…

उत्तराखंड— गैरसैंण (Gairsain) को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाना शहीदों और आंदोलनकारियों का अपमान: उक्रांद

अचानक हुए हमले के घबराए बच्चे की माँ व अन्य महिलाओं के शोर मचाने के बाद बालिका को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। बच्ची के पीठ के नीचे नाखुन के निशान लगे हैं। जिसका सीएचसी में उपचार किया जा रहा है।

क्षेत्र में एक बार फिर से गुलदार (leopard) के हमले से लोग दशहत में हैं। बताया गया है कि नौरड़ घाटी में दिन दौपहर गुलदार व उसके बच्चे विचरण करते दिखायी दे रहे हैं।

मालूम हो कि 14 दिन पहले बाड़ीकोट में मासूम बच्ची को निवाला बनाने वाला आदमखोर गुलदार (leopard) अभी तक पकड़ या पहचान में नहीं आ सका है। 5 शिकारी सहित वन विभाग की टीम सर्च करने में जुटी है।लोगों में गुलदार के लगातार हो रहे हमले से खौफ में है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/