Almora – लमगड़ा पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग बालिका को किया सकुशल बरामद

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद की लमगड़ा पुलिस ने एक गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया है। जानकारी के अनुसार दिनांक- 13/11/22 को लमगड़ा निवासी एक…

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद की लमगड़ा पुलिस ने एक गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया है। जानकारी के अनुसार दिनांक- 13/11/22 को लमगड़ा निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग बालिका के छड़ौजा खेल मैदान से कही चले जाने के सम्बन्ध में थाना लमगड़ा में सूचना दी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

मामले पर प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा दिए गए निर्देश पर थानाध्यक्ष लमगड़ा जसविंदर सिंह ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर नाबालिग गुमशुदा बालिका की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित कर परिजनों व स्थानीय लोगों को साथ लेकर खोजबीन शुरु करते हुए अथक प्रयासों से गुमशुदा बालिका को देर साँय बैगुलिया जंगल क्षेत्र से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों व स्थानीय लोगों ने लमगड़ा पुलिस की त्वरित सार्थक कार्यवाही के लिए प्रंशसा करते हुए आभार व्यक्त किया।