आम आदमी पार्टी में शामिल हुए कुंवर विजय प्रताप

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री केजरीवाल की मौजूदगी में पूर्व IG कुंवर विजय प्रताप भी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इस दौरान कुंवर के लिए केजरीवाल…

a512ac6edd6b581d8617831e7ee0b4a2

25

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री केजरीवाल की मौजूदगी में पूर्व IG कुंवर विजय प्रताप भी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इस दौरान कुंवर के लिए केजरीवाल ने कहा कि ये भी अफसर थे और मैं भी अफसर था। कुंवर नेता नहीं हैं, इनके मां बाप भी नेता नहीं थे, मैं भी नेता नहीं, हमारी नेताओं की पार्टी नहीं है। हम देश के लिए आएं है।

केजरीवाल ने कहा कि कुंवर आम आदमी के पुलिस वाले थे, इसलिए पंजाब की जनता इन्हें जानती है। बरगाड़ी कांड में पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए इन्होंने अपनी नौकरी भी छोड़ दी। कांड के दोषी खुलेआम घूम रहे हैं, 2022 में आप की सरकार बनते ही इस कांड को करने वाले मास्टरमाइंड को जेल में डाला जाएगा। केजरीवाल बोले कि पंजाब सरकार में कुर्सी के लिए कुत्ते और बिल्ली की लड़ाई चल रही है। जनता के दुखों से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने शिअद को भी घेरा। भाजपा पर तंज कसते हुए केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में एक ऐसी पार्टी है जिनके लोगों को पंजाब के लोग घर में नहीं घुसने देते। अब पंजाब के लोग बदलाव चाहते है, जल्द ही बदलाव दिखेगा। आप मे शामिल हुए पूर्व आइजी कुंवर विजय प्रताप ने कहा कि पंजाब में अब क्रांति आएगी, जो पूरा हिंदुस्तान देखेगा।