Nainital- डॉ0 वाईपीएस पांगती पुरस्कार 2022 से सम्मानित हुए कुलपति जोशी

editor1
1 Min Read

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के कुलपति प्रो 0 एनके जोशी को डॉ0 वाईपीएस पांगती पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है। पुरस्कार की घोषणा 28 अगस्त 2022 को प्रो0 पांगती की पुण्यतिथि पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में की गई थी। शुक्रवार को प्रो0 जोशी को इस पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। प्रो जोशी को शाल उड़ाकर , सम्मानपत्र एवं स्मृति चिन्ह भेट किया गया।

new-modern

बताते चलें कि प्रो0 पांगती पूर्व में डीएसबी परिसर नैनीताल के वनस्पति विज्ञान विभाग में प्रोफेसर, डी एस बी के अधिष्ठाता छात्र कल्याण रहे तथा वर्गीकरण शास्त्री के विशेष कार्य किया। 40 शोधार्थियों ने उनके निर्देशन में पीएचडी भी पूर्ण की।

प्रो एनके जोशी को सम्मानित करने वालो में डॉ0 वाईपीएस पांगती रिसर्च फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉक्टर बी एस कालाकोटी, महासचिव प्रो ललित तिवारी, संकायाध्यक्ष कृषि प्रो जीत राम ,फाउंडेशन के सदस्य डॉक्टर अनिल बिष्ट, डॉक्टर नीलू लोधियाल, डॉक्टर सुषमा टम्टा, डॉक्टर नवीन पांडे, डॉक्टर हर्ष चौहान,डॉक्टर नंदन मेहरा, इंद्र सिंह आदि शामिल रहे ।