shishu-mandir

मंडलायुक्त रौतेला को पंतनगर विश्वविद्यालय का चार्ज भी मिला, राज्यपाल की ओर से हुई नियुक्ति

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

 मंडलायुक्त रौतेला को पंतनगर विश्वविद्यालय का चार्ज भी मिला, राज्यपाल की ओर से हुई नियुक्ति


अल्मोड़ा| कुमांऊ आयुक्त राजीव रौतेला को पंतनगर विश्व विद्यालय के कुलपति का दायित्व भी मिल गया है| राज्यपाल बेबी रानी मौर्य की ओर से उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है| विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति प्रोफेसर एके मिश्रा का कार्यकाल पूर्ण हो जाने पर यह जिम्मेदारी दी गई है| जारी आदेश के तहत कहा गया है कि नियमित कुलपति की नियुक्ति होने या छह माह की अवधि जो भी पहले हो रौतेला इस पद पर कार्यरत रहेंगे|