shishu-mandir

कोसी पुनर्जीवन अभियान में गाईड की भूमिका निभाने वाले कांटली निवासी स्वर्गीय कमल राम को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली दो लाख की सहायता

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा। कोसी पुनर्जनन अभियान में सहयोगी और गाईट की भूमिका निभाने वाले कांटली के ग्रामीण कमल राम के निधन के बाद परिजनों के सहयोग के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपए की सहायता दी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल ने बताया कि 28जून 2018 को भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल के नेतृत्व मे मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के कोसी पूनर्जीवन अभियान के लिये कौसानी से कोसी के मुख कोश तक 15कि मी तक पदयात्रा निकाली गयीं जिसमें काँटली निवासी कमल राम द्वारा गाईड की अहम भूमिका निभाई गयीं थी।लेकिन कुछ दिनो बात कमल राम जी आकस्मिक मृत्यु हो गयी थी इस अभियान से जुड़े होने के कारण भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने स्वर्गीय कमल राम के परिवार के भरण पोषण के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी से राहत कोस से दो लाख रुपये मांग की थी जिससे मुख्यमंत्री माननीय त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी द्वारा स्वीकार कर दो लाख रुपये की साहयता प्रदान की।इस अभियान दल के सभी सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री जी बहुत बहुत आभार व्यक्त किया है।अभियान दल मे भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, सुंदर सिंह राणा, खडक सिंह नेगी, उमेश मेहरा, कमल राम प्रमोद कुमार,प्रताप राम इत्यादि लोग रहे।

saraswati-bal-vidya-niketan