कोसी नदी में शव मिलने की सूचना से सनसनी,ग्रामीणों ने दी प्रशासन को सूचना

अल्मोड़ा-नगर मुख्यालय से करीब 11 किमी दूर कोसी पंपिग हाउस के समीप नदी में शव पड़े होने की सूचना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल…

IMG 20181217 WA0009
Photo -uttranews

अल्मोड़ा-नगर मुख्यालय से करीब 11 किमी दूर कोसी पंपिग हाउस के समीप नदी में शव पड़े होने की सूचना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है | लोगों का कहना है कि शव पानी में तैर रहा है और पास में ही नदी किनारे चप्पल रखे हैं| पता लगने के बाद वहां लोगों की भीड़ जुटनी शुरु हो गई 

वीडियो यहाँ देखें

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

सोमवार की सुबह तड़के लोगों ने नदी में कुछ तैरता हुआ देखा लोगों का कहना है कि नजदीक जाने पर पता चला है वह कोई शव है इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया लोग नदी किनारे जा कर पहचानने की कोशिश करने लगे लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी अभी भी शव निकाला नहीं जा सका है और न ही पुलिस या प्रशासन से कोई टीम मौके पर पहुंची है| ग्रामीणों ने बताया कि अल्मोड़ा तहसील को इसकी सूचना दे दी गई है|

IMG 20181217 WA0008
photo -uttranews