गर्मी का मौसम आता है और आम का जिक्र शुरू हो जाता है। आम को फलों का राजा कहा जाता है और इसका स्वाद सभी को अच्छा लगता है। कई लोग गर्मियों में ठंडा-ठंडा मैंगो शेक पीना भी पसंद करते हैं लेकिन स्वाद बढ़ाने के लिए लोग इसमें चीनी डालते हैं लेकिन आपको बता दे कि अगर आप मैंगो शेक में चीनी डालते हैं तो यह आपके लिए जहर बन सकता है जानते हैं कैसे?
आम प्राकृतिक रूप से मीठा फल है जिसमें पहले से ही फ्रक्टोज और ग्लूकोज जैसे शर्करा तत्व मौजूद है और इसमें रिफाइंड शुगर यानी चीनी डालते हैं तो इसका ग्लाइसेमिक लोड बहुत ज्यादा बढ़ जाता है यह डायबिटीज के मरीजों के लिए काफई घातक हो सकता है। इससे शुगर स्पाइक होने का खतरा रहता है।
मैंगो शेक में आम दूध और चीनी मिलाया जाता है। इन तीनों में कैलोरी होती है। चीनी मिलाने से यह एक हाई कैलोरी ड्रिंक बन जाता है। इसके सेवन से वजन बढ़ सकता है। मोटापा हार्मोनल असंतुलन, थायराइड इंसुलिन रेजिस्टेंट जैसे समस्याएं भी आ सकती हैं।
काफी ज्यादा चीनी का सेवन शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स को बढ़ा सकता है, जो दिल की बीमारियों के प्रमुख कारणों में से एक है। अगर आप हार्ट डिजीज से बचना चाहते हैं, तो इससे मैंगो शेक में चीनी को मिलाकर पीना बंद करें।
चीनी दातों में कैविटी लाती है। इसके साथ ही स्किन में ग्लाइसेशन नमक प्रक्रिया भी होती है जो त्वचा की उम्र को तेजी से बढ़ाती है। लंबे समय तक इसका सेवन करने से चेहरे पर दाग धब्बे और झुर्रियां आने लगती है इसलिए कोशिश करें कि मैंगो शेक बिना सुगर डाले पिए।
चीनी और दूध का कॉम्बिनेशन कुछ लोगों में गैस, अपच और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं उत्पन्न कर सकता है, खासकर जब यह आम जैसे भारी फल के साथ लिया जाए।
जानिए चीनी डालकर क्यों नहीं कभी पीना चाहिए मैंगो शेक? जाने कैसे शरीर को पहुंचाता है नुकसान
गर्मी का मौसम आता है और आम का जिक्र शुरू हो जाता है। आम को फलों का राजा कहा जाता है और इसका स्वाद सभी…
