Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

जानिए आज उत्तराखंड में मौसम का हाल नैनीताल, चंपावत, पौड़ी समेत 6 जनपदों में घने कोहरे का येलो अलर्ट

उत्तराखंड के जनपद में कोहरा लगातार खतरनाक होता जा रहा है। वहीं अब आज 6 जिलों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट भी…

उत्तराखंड के जनपद में कोहरा लगातार खतरनाक होता जा रहा है। वहीं अब आज 6 जिलों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है जिसके चलते मैदान में क्षेत्र में कोहरा काफी ज्यादा छा रहा है। शुक्रवार को दृश्यता कम होने के कारण अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। कोहरे का असर हवाई और रेल सेवाओं पर भी पड रहा है।


शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 22.2 और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 14.3 और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21.0 और न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

नई टिहरी का अधिकतम तापमान 18.0 और न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि आज यानी की 20 दिसंबर कोहरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं घना कोहरा छा सकता है। जिसकी वजह से सुबह और रात के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है।


देहरादून के आसपास के क्षेत्र में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे भाई कुछ क्षेत्रों में कुहासा भी देखने को मिल सकता है

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की से हल्की बारिश और बराबरी होने के आसार हैं जबकि 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।