घर बैठे मोबाइल से Mera eKYC ऐप से ऐसे करें राशन कार्ड की ई-केवाईसी, जानें पूरा तरीका

अल्मोड़ा।अब जिले के सभी राशन कार्ड धारकों की ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया “Mera eKYC” ऐप से करनी होगी नही तो आपको राशन मिलने में दिक्कतें आ…

mera ekyc

अल्मोड़ा।अब जिले के सभी राशन कार्ड धारकों की ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया “Mera eKYC” ऐप से करनी होगी नही तो आपको राशन मिलने में दिक्कतें आ सकती है।

Chat-GPT-Image-May-15-2026-07-48-08-PM

अल्मोड़ा जिले के सभी राशन कार्ड धारकों के लिए एक बेहद जरूरी और काम की खबर आ रही है। जिला पूर्ति अधिकारी करुणा पंत ने बताया है कि शासन के आदेश के बाद अब जिले के सभी राशन कार्ड धारकों की ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया “Mera eKYC” ऐप के जरिए की जानी है।

25

उन्होंने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे समय रहते अपनी Mera eKYC ऐप के जरिए ई-केवाईसी का काम फटाफट पूरा कर लें क्योंकि जिन राशन कार्डों के सदस्यों की ई-केवाईसी नहीं होगी, उन्हें आने वाले समय में सरकारी राशन मिलने में दिक्कत हो सकती है। ई-केवाईसी करने के लिए राशन कार्ड में दर्ज सदस्य के आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना बहुत जरूरी है क्योंकि वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी (OTP) उसी नंबर पर आएगा।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि इस प्रक्रिया के लिए एंड्रॉयड मोबाइल फोन का कैमरा एकदम साफ होना चाहिए और Mera eKYC ऐप को मोबाइल की “Accessibility” सेटिंग में जाकर इनेबल (Enable) करना होगा। जिन लोगों के पास स्मार्टफोन नहीं है, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है, वे अपने आधार कार्ड, राशन कार्ड और मोबाइल नंबर के साथ अपने नजदीकी सरकारी राशन के डीलर यानी उचित दर विक्रेता की दुकान पर जाकर भी अपनी ई-केवाईसी करवा सकते हैं।

उन्होंने “मेरा KYC” ऐप के जरिए ई-केवाईसी करने का पूरा तरीका बताते हुए कहा कि लाभार्थी सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से Mera eKYC ऐप डाउनलोड करें और इसके बाद “AadhaarFaceRD” ऐप को भी इंस्टॉल कर लें। ऐप को खोलने के बाद लॉगिन करें और “Select State” में जाकर उत्तराखंड को चुनें और फिर “Verify Location” के ऑप्शन पर क्लिक करें।

इसके बाद अपना राशन कार्ड नंबर डालकर आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को वेरीफाई करें। यह वेरिफिकेशन पूरा होते ही आपको “FaceKYC” का ऑप्शन दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करके मोबाइल कैमरे के सामने अपना चेहरा लाकर फेस वेरिफिकेशन करना होगा। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, आपकी मोबाइल स्क्रीन पर “eKYC Successful” का मैसेज आ जाएगा।

जिला पूर्ति अधिकारी ने एक बार फिर सभी कार्ड धारकों से इस काम को समय पर पूरा करने के लिए कहा है। उत्तराखंड की अन्य मुख्य खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Reply