shishu-mandir

किशोर समर्थक पहुंचे चितई ग्वैल देवता के दरबार, अर्जी लगाकर की यह मांग

editor1
2 Min Read

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के समर्थकों ने यहां चितई ग्वैल देवता के दरबार में अर्जी लगाकर न्याय की गुहार की।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan


वनाधिकार आंदोलन तथा कांग्रेस के कार्यकर्ता आर्शीवाद गोस्वामी के नेतृत्व में यहां चितई मंदिर पहुंचे और वनाधिकार आंदोलन के संस्थापक मा०किशोर उपाध्याय जी के लिए न्याय की गुहार लगाई।


​वनाधिकार आंदोलन के सदस्य और कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक आशीर्वाद गोस्वामी ने इस मौके पर कहा कि वह चाहते है कि कांग्रेस पार्टी किशोर उपाध्याय के साथ साथ न्याय करे। कहाकि उनकी 44 साल की सेवाओं का पार्टी इनाम दे ना कि उनकी उपेक्षा करें। गोस्वामी ने पार्टी में किशोर उपाध्याय को अहम जिम्मेदारी दिए जाने की मांग करते हुए षडयंत्र करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाही करने की मांग भी की।


गोस्वामी ने कहा कि उन्होने पत्र लिखकर मामला ग्वैल देवता के दरबार में पहुंचा दिया है और ग्वैल देवता ही अब न्याय करेगें। गोस्वामी ने कहा कि किशोर उपाध्याय ने हमेशा कांग्रेस पार्टी के को बहमुल्य समय दिया है। लेकिन षडयंत्रकारियों ने उनको तीन बार राज्य सभा जाने से रोका और राहुल की रैली मै मंच नहीं दिया गया। कहा कि 2017 में हार का ठीकरा उनके सर फोड़कर हटा दिया गया और लोकसभा में भी टिकट देने में अनदेखी की गयी।

कहा कि जब किशोर उपाध्याय वनाधिकार आंदोलन के तहत जनता के हकहकूक की लड़ाई लड रहे है तो वनाधिकार आंदोलन के ऊपर ये इल्जाम लगाया गया की वह दूसरी पार्टी से मिल रहे है। कहा कि यह एक बेबुनियाद आरोप है। वनाधिकार आंदोलन सर्वदलीय आंदोलन है जिसमें सभी दलों का समर्थन जरूरी है उनको लेकर किशोर उपाध्याय सभी दलों के लोगों से मिल रहे हैं।

ग्वैल देवता मंदिर में न्याय की गुहार लगाने वालों में आर्शीवाद गोस्वामी के साथ नीरज आर्या, पंकज, दीपक चंद,धीरज कुमार, मनोज खूल्बे, सुनील भट्ट चन्द्रा गोस्वामी, वर्षा अग्रवाल, विनोद जोशी, कमल जोशी, मोहन सिंह किरैला, दीपक वर्मा, कमलेश कुमार,प्रीति, अंजू, तनुजा नेगी, विनोद बिष्ट आदि शामिल रहे। ,आदि लोग मौजूद रहे।