पिथौरागढ़— किसान आंदोलन (kisan andolan) की अनदेखी के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

पिथौरागढ़ सहयोगी 5 जनवरी 2021पिथौरागढ़। किसान आंदोलन (kisan andolan) की अनदेखी और केंद्र सरकर के लापरवाह रवैये के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को…

पिथौरागढ़ सहयोगी 5 जनवरी 2021
पिथौरागढ़। किसान आंदोलन (kisan andolan)
की अनदेखी और केंद्र सरकर के लापरवाह रवैये के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। जिला मुख्यालय के सिल्थाम तिराहे पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

kisan andolan- अल्मोड़ा में किसानों के आंदोलन के पक्ष में विभिन्न संगठनों का धरना प्रदर्श


कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में एकत्रित कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान कहा कि देश का अन्नदाता पिछले करीब 45 दिनों से देश की राजधानी की सीमाओं पर आंदोलनरत है, मगर सरकार के नुमाइंदों को उनकी सुध लेने की याद नहीं है, जिससे पता चलता है कि यह सरकार किसानों के प्रति कितनी संवेदनशील है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर और गोरंग घाटी ब्लाॅक अध्यक्ष त्रिलोक बिष्ट ने कहा कि लगातार पूरे देश में धरना-प्रदर्शन किये जा रहे हैं। फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी नहीं की जा रही और न ही किसानों की आजीविका की ओर ध्यान दिया जा रहा है, जो भाजपा का असली चरित्र दर्शाता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

Kisan andolan- 22 दिन पूरे, किसानों ने बनाया अपना आईटी सेल, किसान एकता मोर्चा होगा नाम


जिला उपाध्यक्ष योगेश नगरकोटी और एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष नारायण कोहली ने कहा कि भाजपा सरकार का अच्छे दिनों का नारा मात्र पोस्टरों तक सीमित रह गया है। इस सरकार के राज में समाज का सभी वर्ग परेशान है, जिसका नुकसान देश को हो रहा है। प्रदर्शन व पुतला दहन में हिमांशु ओझा, शुभम बिष्ट, दीपक लुंठी, कुन्डल महर, चंचल बोरा, रजत विश्वकर्मा, नवीन पैरी समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।

Almora- बीजेपी ने शक्ति केन्द्रों में शुरु की कार्यशालाएं

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/