Kisan Andolan-177 सोशल मीडिया और वेब लिंक अस्थाई रूप से ब्लॉक

किसानों के विरोध प्रदर्शन से जुड़े लगभग 177 सोशल मीडिया खातों और वेब लिंक को सरकार ने अस्थाई रूप से ब्लॉक करने का आदेश दिया…

किसानों के विरोध प्रदर्शन से जुड़े लगभग 177 सोशल मीडिया खातों और वेब लिंक को सरकार ने अस्थाई रूप से ब्लॉक करने का आदेश दिया है। इसकी जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

सूत्रों की मानें तो यह आदेश इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिक मंत्रालय ने गृह मंत्रालय के अनुरोध पर आईटी की धारा 69 ए के तहत 14 और 19 फरवरी को जारी की है।

फेसबुक , ट्विटर, स्नैपचैट, इंस्टाग्राम समेत कुछ सोशल मीडिया मंच के खातों और लिंक को ब्लॉक करने का आदेश दिया गया है। सूत्रों के अनुसार जैसे ही किसान आंदोलन समाप्त होगा इन खातों को फिर से शुरू कर दिया जाएगा।