खाई में गिरी सूमो गोल्ड एक की मौत,तीन घायल  पढ़े पूरी खबर

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

पनुवानौला सहयोगी-:
पनुवानौला वृद्ध जागेश्वर मार्ग पर मल्लीधौनी में एक टाटा सूमो गोल्ड गहरी खाई में गिर गई | दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत व तीन लोग घायल हो गए, प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी टाटा सूमो संख्या यूके -01- 1416 सुबह चार बजे दुर्घटना ग्रस्त हो गई |जिसमें बौड़ा गांव वृद्ध जागेश्वर निवासी टीकादत्त भट्ट 56की मौत हो गई | यह टाटा सुमो एक बारात से लौट रही थी यह घटना सुबह 5:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है, वाहन में सवार घायल चंदन सिंह, लीलाधर भट्ट, पूरन चंद्र घायल हो गए | घायलों का पनुवानौला स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार चल रहा है स्थानीय लोगों ने 108 की व ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला अस्पताल लाने तक टीका दत्त भट्ट की मौत हो गई थी|वाहन 250 मीटर नीचे गिर गई है| स्वास्थ्य केन्द्र में डाक्टर नहीं होने से उपचार में दिक्कत आ रही है | यह वाहन एक बारात में हल्द्वानी गया था वापसी के दौरान यह हादसा हुआ|