Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्मोड़ा: कर्नाटक ने दिया कांग्रेस जिला प्रवक्ता पद से इस्तीफा

Almora: Karnataka resigns from Congress district spokesperson post अल्मोड़ा, 22 नवंबर 2022- कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने कांग्रेस‌ जिला प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Almora: Karnataka resigns from Congress district spokesperson post

अल्मोड़ा, 22 नवंबर 2022- कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने कांग्रेस‌ जिला प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है।


उन्होंने बताया कि विगत कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी द्वारा जिले में कांग्रेस प्रवक्ता के पद पर उन्हें जिम्मेदारी दी गयी थी।इसके लिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी का आभार व्यक्त किया है।

कर्नाटक ने कहा कि उनके द्वारा हमेशा पार्टी,संगठन के लिए ईमानदारी पूर्वक कार्य किया गया है तथा भविष्य में भी एक कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में वे कांग्रेस पार्टी के हित में कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में अपने व्यक्तिगत कारणों से वे पद का निर्वहन करने में असमर्थ हैं।