shishu-mandir

बड़ी खबर:: जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार व विधायक जिग्नेश मेवानी कांग्रेस के हुए, राहुल गांधी की मौजूदगी में ली सदस्यता

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

नई दिल्ली दिल्ली, 28 सितंबर 2021 – जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) और गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी (Jignesh Mewani) कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। दोनों युवा नेताओं की पार्टी में एंट्री के मौके पर राहुल गांधी भी मौजूद रहे।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan


एक वक्त विवादित नारों के आरोप के बाद राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए कन्हैया ने 2019 मे लोकसभा चुनाव लड़ा जबकि जिग्नेश अभी गुजरात में विधायक हैं। मूल रूप से बिहार से ताल्लुक रखने वाले कन्हैया जेएनयू में कथित तौर पर देशविरोधी नारेबाजी के मामले में गिरफ्तारी के बाद सुर्खियों में आए थे।


कन्हैया कुमार पिछले लोकसभा चुनाव में बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ भाकपा के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े थे, हालांकि वह हार गए थे लेकिन चुनाव प्रचार में भी उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी।


जिग्नेश दलित समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और गुजरात के वडगाम विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक हैं।

इस बड़े घटना क्रम को राजनीतिक पंडित इसमें चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का भी अहम रोल मन रहे हैं। दरअसल पीके की गाइडलाइन के तहत राहुल गांधी युवा नेताओं की नई टीम बना रहे हैं। उनमें कन्हैया की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


माना जा रहा है कि कांग्रेस कन्हैया कुमार का यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में कई स्तरों पर उपयोग किया जा सकता है।