कालाढूंगी में आरएस एग्रो फूडस के गेट पर ग्रामीणों ने दिया धरना

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

कालाढूंगी

कालाढूंगी  में आरएस एग्रो फूडस कंपनी फैला रही प्रदूषण

शाकिर हुसैन 

कालाढूंगी। यहा नयागांव में आरएस एग्रो फूडस कंपनी से निकलने वाली ​गंदगी से क्षेत्रवासी परेशान है। लोगों का आरोप है कि गंदगी और प्रदूषण से उनका जीना दूभर हो गया है। आज गुस्साये ग्रामीणों ने कंपनी गेट पर धरना कर अपना आक्रोश जताया। ग्रामीणों का कहना था कि उन्होने इस संबध में प्रशासन को भी शिकायत की थी। लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नही की गई। और मजबूरन उन्हे यह कार्यवाही करनी पड़ी। बीते शुक्रवार को दर्जनों ग्रामीणों ने फैक्ट्री पंहुचकर अपना विरोध जताते हुवे फेक्ट्री के गेट पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने कहा कि अगर कम्पनी गंदगी को दूर करने सहित पर्यावरणीय मानक पूरे नही करती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि फैक्ट्री में स्थानीय युवाओं को नौकरी नही दी जा रही है। जबकि राज्य के शासनादेश के अनुसार 70 प्रतिशत युवाओं को नौकरी दी जानी चाहिये।लोग कंपनी से आने वाली दुर्गंध से भी खासे परेशान दिखे। लोगों ने कहा कि नयागांव में अन्य फैक्ट्रियां भी मानको का उल्लंघन कर चलाई जा रही है। धरना प्रदर्शन के दौरान गौरव काम्बोज, केवल कम्बोज सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

Joinsub_watsapp