भोले के जयकारे के साथ कैलास मानसरोवर का पहला दल रवाना,58 सदस्यीय पहले दल में उत्तराखंड के भी पांच यात्री

यहां देखिए वीडियो अल्मोड़ा। विश्व प्रसिद्ध कैलास मानसरोवर यात्रा का पहला दल अल्मोड़ा से अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गया है। 58 सदस्यीय…

k1
photo-uttranews

यहां देखिए वीडियो

ल्मोड़ा। विश्व प्रसिद्ध कैलास मानसरोवर यात्रा का पहला दल अल्मोड़ा से अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गया है। 58 सदस्यीय इस यात्रा दल में 5 सदस्य उत्तराखंड के भी हैं। केएमवीएन अल्मोड़ा के हॉली डे होम से सभी यात्रियों को शुभकामनाएं देकर विदा किया गया। अल्मोड़ा से यह यात्री दल धौलछीना में अल्पविश्राम करेगा उसके बाद शाम को धारचूला पहुंचेगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
k2 1
photo-uttranews


यात्रा दल में उत्तराखंड से पांच यात्री हैं जिनमे एक पिथौरागढ से एक कपकोट बागेश्वर से और तीन नैनीताल से हैं। इसके अलावा दिल्ली व राजस्थान से 8 गुजरात से 15,यूपी के छह, वेस्ट बंगाल,तेलांगना,महाराष्ट्र और एमपी से दो—दो,चंडीगढ़, हिमांचल प्रदेश व कर्नाटका से एक—एक यात्री शामिल हैं। विजय कुमार मंत्री व अखिलेश सिंह रावत दल के लायजनिंग आफीसर हैं। रवानगी के मौके पर सभी यात्री उत्साह से लबरेज दिखे जो भगवान भोले के भजन गाते हुए रवाना हुए। यात्रियों को कहना था कि इस यात्रा में जाना उनका पुराना सपना था जो आज पूरा हो गया है।

k3

इस मौके पर हॉलीडेहोम की प्रबंधक शीला साह,नरेश,जीत सिंह सहित अनेक कर्मचारी मौजूद थे। उत्तराखंड के यात्री भी उत्साह से भरपूर दिखाई दिए। यात्रा दल में सबसे अधिक उम्र के यात्री दिल्ली के मुरलीधर 68 वर्ष और सबसे कम उम्र का यात्री गुजरात के जयेन्द्र सिंह 21 वर्ष हैं।

k2