Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्मोड़ा में योग कर अगले पड़ाव को रवाना हुए कैलास मानसरोवर यात्री, 11 राज्यों के 56 यात्री हैं यात्रा दल में, 20 महिलाएं भी शामिल

अल्मोड़ा। कैलास मानसरोवर यात्रा का तीसरा दल शुक्रवार को अल्मोड़ा से अपने अगले पड़ाव को रवाना हुआ। रवानगी से पहले सभी यात्रियों ने अल्मोड़ा हॉलीडे…

yog kailas
photo-uttranews

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा। कैलास मानसरोवर यात्रा का तीसरा दल शुक्रवार को अल्मोड़ा से अपने अगले पड़ाव को रवाना हुआ। रवानगी से पहले सभी यात्रियों ने अल्मोड़ा हॉलीडे होम परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में मौके पर सामुहिक योगाभ्यास किया। इस दल में दो लायजनिंग आफीसर,20 महिलाएं सहित 56 यात्री शामिल हैं। अब तक का यह पहला दल है जिसमें महिलाओं की संख्या सर्वाधिक 20 है।

yog kailas2
photo-uttra news

दल में दिल्ली और उत्तर प्रदेश के 13,बिहार, झारखंड और उत्तराखंड के 1—1,गुजरात और कर्नाटक के तीन—तीन,महाराष्ट्र और तमिलनाडू के 5—5 राजस्थान के 8 यात्री दल में शामिल हैं। सबसे अधिक आयू के हरियाणा के प्रेम प्रकाश और सबसे कम आयु के नीलेश 25 हैं। उत्तराखंड से देवपाल सिंह यात्रा दल में शामिल हैं। हॉली डे होम की प्रबंधक शीला साह सहित सभी कर्मचारियों ने यात्रियों को शुभाकामनाएं देकर विदा किय। इससे पूर्व सभी यात्रियों ने हॉली डे होम परिसर में सामुहिक रूप से योग किया। केदार बुरांडे और भारती लायजनिंग आफीसर के रूप में शामिल हैं।

https://uttranews.com/2019/05/25/facebook-deleted-many-suspecious-accounts/

yog kailas3