नारद-जयंती के उपलक्ष्य पर रानीखेत में सम्मानित हुए पत्रकार

Journalists honored in Ranikhet on the occasion of Narada Jayanti संघ की रानीखेत इकाई द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम रानीखेत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की रानीखेत…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Journalists honored in Ranikhet on the occasion of Narada Jayanti

संघ की रानीखेत इकाई द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम

रानीखेत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की रानीखेत इकाई के सम्मान प्रचार विभाग द्वारा देवर्षि नारद की जयंती के उपलक्ष्य पर पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन कर नगर के पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

   नगर के संघ कार्यालय में मंगलवार को देवर्षि नारद के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर शुरू हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार विमल सती ने देवर्षि नारद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए पत्रकारिता के स्वरूप व महत्ता के साथ ही गुण-दोषो की जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने सभी से अपने जीवन में पुस्तकों व समाचार पत्र के अध्ययन करने पर जोर दिया। पत्रकार गिरीश चंद्र पांडे ने पत्रकारिता के वर्तमान स्वरूप सहित अनेक बिंदुओं पर तथा संघ जिला प्रचार-प्रमुख निकेत जोशी ने देवर्षि नारद के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर संघ कार्यकर्ता हिमांशु भट्ट, योगेश चन्द्र आदि लोग मौजूद रहे।