shishu-mandir

Ranikhet- जेएनवी (JNV) ताड़ीखेत में विज्ञान ज्योति कार्यक्रम शुरू

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

रानीखेत, 24 मार्च 2021- जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) ताड़ीखेत में विज्ञान ज्योति कार्यक्रम 2021-22 का सत्र शुरू हुआ। जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) के साथ ही केवी व एपीए स्कूल रानीखेत तथा जीजीआईसी ताडीखेत के 11वीं के 50 छात्र व 9वीं की 50 छात्राओं ने हिस्सा लिया।

new-modern
gyan-vigyan

यह भी पढ़े…

Nainital news– जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में 5 सीटों की पार्श्व प्रवेश परीक्षा में पहुंचे 538 परीक्षार्थी

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडे थी। जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) ताड़ीखेत में शुरू हुएं विज्ञान ज्योति कार्यक्रम 2021-22 सत्र की जानकारी देते विद्यालयी प्राचार्या कंचन जोशी ने बताया कि पूर्व दिवस मंगलवार को बतौर मुख्य अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत अपूर्वा पांडे द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

saraswati-bal-vidya-niketan

अपने संबोधन में उन्होंने छात्राओं को बड़े बड़े लक्ष्य निर्धारित करने ओर उन्हें पूरा करने हेतु एक निश्चित रणनीति बनाने का आह्वान किया।

साथ ही उन्होंने छात्राओं को अपनी असफलताओं से सीख लेने और अपने व्यक्तित्व एवं सामर्थ्य को निरंतर बढ़ाने के लिए भी प्रेरित किया।

JNV

इस मौके पर मुख्य विषय विशेषज्ञ डा. मिथिलेश सिंह साइंटिस्ट जीबी पंत नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन एनवायरमेंट ने छात्राओं को विज्ञान, गणित एवं तकनीक के क्षेत्र को अपने कैरियर के रूप में चुनने के लिए प्रेरित किया गया तथा उन्होंने तकनीकी क्षेत्र में देश विदेश में महिलाओं द्वारा प्राप्त उपलब्धियों की जानकारी दी।

सत्य पाल गंगवार ने कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी तथा नेहा शर्मा ने गत वर्ष की उपलब्धियों के बारे में बताया। वही गत वर्ष की दो छात्रा अंजू नेगी और हर्षिता मनराल ने अपने अनुभवों को छात्राओं के साथ शेयर किया गया।

यह भी पढ़े…

Uttarakhand Breaking पूर्व सीएम हरीश रावत का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव

Ranikhet- संगीत शिक्षिका मीनाक्षी ने मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में पाया तीसरा स्थान

प्राचार्या कंचन जोशी ने बताया कार्यक्रम को संचालित करने का मुख्य उद्देश्य डीएसटी एवं नवोदय विद्यालय समिति द्वारा छात्राओं को स्टेम (STEM ) के क्षेत्र में और अधिक प्रेरित करना है।

साथ ही बताया कि कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) के साथ ही केवी व एपीए स्कूल रानीखेत तथा जीजीआईसी ताडीखेत की 11वीं के प्रतिभाशाली 50 छात्र व 9वीं की 50 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश चंद्र जोशी एवं कल्पना त्यागी द्वारा संयुक्त किया गया।

उत्तरा न्यूज youtube चैनल के इस लिंक पर क्लिक करें और पाएं ताजातरीन वीडियो अपडेट

https://youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw