shishu-mandir

झोपड़ियों में लगी आग : घर का सारा सामान स्वाहा

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

सामान के साथ सभी कागजात भी स्वाहा

जिला पंचायत सदस्य ने अनाज, कपडे, बर्तन, रजाई आदि देकर की आर्थिक मदद

मोहन सिंह कोरंगा

शान्तिपुरी। क्षेत्र के ग्राम प्रयागफार्म तुर्कागौरी में तीन झोपडियों में आग लगने से घर का सारा सामान खाक हो गया। आग लगने का कारण पता नही चला पाया है। वही जिला पंचायत सदस्य विनोद कोरंगा ने अग्निकांड प्रभावित परिवारों को कपडे, खाने का सामान, बिस्तर आदि देकर आर्थिक मदद की है।

सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से प्रयागफार्म भटटा तुर्कागौरी में दिनेश, हरिओम, इतवरया की तीन झोपडियों में आग लग गई। तीनों झोपडियॉ एक साथ होने के कारण आग बहुत तेजी से फैलती चली गई। आग लगने से तीनों घरों में रखा सारा सामान, राशन, कपडे, बर्तन, दो साईकिल, 2 सिलेंडर, बच्चों के स्कूल के कपडे,मुर्गिया, चारपाई तथा उनके सभी कागजात भी जलकर खाक हो गये।

पीड़ित इतवरिया देवी ने बताया कि जिस वक्त आग लगी वह मजदूरी करने गये थे व बच्चे पडोस में खेल रहे थे। आग लगने की जानकारी मिलते ही सभी लोग घरों पर पहॅुचे परन्तु तब तक सब कुछ खाक हो चुका था। 2 सिलेंडर भी बुरी तरह जल चुके थे गनीमत ये रही कि वहॉ घर पर बच्चे व अन्य सदस्य नही था नही तो बडा हादसा हो सकता था। जिला पंचायत सदस्य विनोद कोरंगा ने घटना की जानकारी मिलने पर पीडितों को डेढ़ क्विटंल चावल, एक क्विटंल आटा, अनाज, रजाई, बिस्तर, बर्तन, कपड़ो के साथ ही आर्थिक मदद भी की। उन्होने बताया कि आग से सारा सामान जलने से तीनों परिवार पर रोटी, कपडों व मकान के लाले पड गये है। इसलिये जानकारी मिलते ही वह राशन, कपडे, बर्तन आदि लेकर पीडितों मदद करने पहुॅचे व आगे भी हरसंभव मदद का प्रयास करेंगे।

पीड़ितों ने आर्थिक सहायता के लिये जताया आभार

शान्तिपुरी। तीनों पीडित परिवारों ने जिला पंचायत सदस्य विनोद कोरंगा द्वारा दिये रजाई, गददे, कपडे, राशन, बर्तन आदि दिये जाने पर आभार प्रकट किया है। 

पीडितों में एक 75 साल की वृद् इतवरिया देवी ने बताया कि विनोद कोरंगा आगे आकर हमेशा सभी की आर्थिक मदद के तैयार रहते है। और पहले भी कई बार उनके द्वारा क्षेत्र में जरूरतमंदो को सहायता देकर मदद की है। कहा कि उनका राशन समेत सारा सामान जल कर खाक हो गया। कहा कि राशन, कपडे बर्तन देकर उनकी थोडी बहुत परेशानी को दूर किया है तथा आगे भी हरसंभव सहायता करने का आश्वासन भी दिया है।

आभार जताने वालों में हरिओम, दिनेश, कमलेश, अनीता, उमेश, पार्वती देवी, सोनिया, लक्ष्मी देवी, कलावती देवी, इतवरिया देवी आदि शाामिल है।