बद्रीनाथ केदारनाथ धाम पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूजा कर लिया आशीर्वाद

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज अपने परिवार के साथ बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। बद्रीनाथ मंदिर में पहुंचने पर प्रभारी अधिकारी विभिन्न तिवारी…

n666421501174860325009466311fea9d4205d72a69863a136dc7b77c49de54decabad6a484c2a35592127c
Uttra News

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज अपने परिवार के साथ बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। बद्रीनाथ मंदिर में पहुंचने पर प्रभारी अधिकारी विभिन्न तिवारी ने मुख्यमंत्री का स्वागत बड़े भव्य तरीके से किया और भगवान बद्री विशाल का अंग वस्त्र उन्हें प्रसाद के स्वरूप में भेंट किया।


मुख्यमंत्री सोरेन ने परिवार सहित वेद पाठ के साथ विशेष पूजा-अर्चना में भाग लिया। इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, एवं मंदिर के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


पूजा-अर्चना के उपरांत उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना की और देवभूमि में आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव साझा किया। इसके बाद वह केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद लिया।