फरीदाबाद में कट्टा दिखाकर सुनार से लूट लिए 57 लाख रुपए के आभूषण, देखिए लाइव डकैती का सीसीटीवी फुटेज

फरीदाबाद के सरूरपुर गांव में नकाबपोश बदमाश बुधवार को दिनदहाड़े एक सुनार की दुकान में घुसकर 350 ग्राम सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए।…

n703794489177304000385712349fc425d32054bfe8438bc3ab749d51dcb931440dbebe72bec0492c3fe392

फरीदाबाद के सरूरपुर गांव में नकाबपोश बदमाश बुधवार को दिनदहाड़े एक सुनार की दुकान में घुसकर 350 ग्राम सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए। लुटेरे एपिसोड की कीमत 57 लाख के करीब बताई जा रही है।

घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर आई मुजेसर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस ने बताया कि सेक्टर 85 निवासी संजय की सरूरपुर गांव में आभूषण की दुकान है। वह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। दोपहर में करीब 2:00 बजे बाइक पर सवार होकर तीन नकाबपोश दुकान के सामने पहुंचे। उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था। बदमाशों में से दो दुकान के अंदर चले गए जबकि तीसरा आरोपी बाइक के पास बाहर खड़ा रहकर निगरानी करता रहा।


दुकान में घुसते ही बदमाशों ने पिस्तौल और चाकू निकाल लिए। उन्होंने पहले सुनार को चाकू दिखाकर डराया। इसके बाद पीड़ित के सिर पर पिस्तौल तान दी। इससे डरकर सुनार ने दुकान में रखे आभूषण बदमाशों के हवाले कर दिया। इसके बाद अरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर फरारहो गए।


बदमाशों ने पीड़ित का मोबाइल फोन भी ले लिया ताकि वह किसी को सूचना न दे पाए। बदमाशों के जाने के बाद पेड़ संजय ने शोर मचाया जिससे आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी

सूचना मिलते ही मुजेसर थाना पुलिस और संजय कॉलोनी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित से घटना की जानकारी ली।

https://twitter.com/ratanguptabid/status/2031750233491902480


कुछ देर बाद अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के रास्तों और दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच का सहारा लेकर आराेपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply