shishu-mandir

जनता को बेवकूफ बनाने का काम कर रही है भाजपा : तिलक राज बेहड़

Newsdesk Uttranews
5 Min Read


डबल इंजन सरकार के बावजूद विकास में फेल भाजपा

new-modern
gyan-vigyan

शान्तिपुरी। विगत शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता तिलकराज बेहड़ ने भाजपा पर जनता को बेवकूफ बनाने का आरोप लगाया। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड ने शान्तिपुरी ढाकानी में कांग्रेसी नेता मंत्री बिशन सिह कोरंगा के निवास पर जनमिलन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के स्वास्थ्य, सडक, रोजगार , किसानों से संबन्धित विस्तार से चर्चा की। उन्होने कहा कि आज डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद आज सडक, स्वास्थ्य की समस्या को लेकर भाजपा जनता को सिर्फ बेवकूफ बनाने का काम कर रही है। उन्होने सत्ता पक्ष को विकास के लिये दस दस करोड देने की घोषणा पर संदेह करते हुऐ कहा कि डेढ साल से स्वास्थ्य, सडक को लेकर को लेकर काम नही किया और लोकसभा चुनाव नजदीक आने पर सत्ता पक्ष के विधायक को 10-10 करोड रूपये देकर विकास की घोषणा सिर्फ वोट लेने तक ही सीमित रह जायेगी। कहा कि आज उत्तराखंड राज्य का विरोध करने वाले सत्ता में है जबकि सर्मथन करने वाले बिना सत्ता के भी राज्य के हित में कार्य कर रहे है।

saraswati-bal-vidya-niketan

काग्रेस ब्लॉक मंत्री सुंदर कोरंगा ने शान्तिपुरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में बीते सात सालो से डाक्टर न होने की समस्या को उठाते हुऐ कहा कि अस्पताल सिर्फ जर्जर भवन बनकर रह गया है दवॉइयॉ है पर देने वाले डाक्टर नही है।इस पर तिलक राज बेहड ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में डाक्टर न होना बहुत निन्दनीय है। कहा कि उनके समय में महिला, पुरूष डाक्टर अस्पताल में रहे। कहा कि मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य विभाग अपने पास नही रखना चाहिए क्योंकि उनके पास समय ही नही है। वह देहरादून जाकर इस बाबत बात सेंक्रेटी, डीजी से व सीएमो से बात कर दूर करने का प्रयास करेंगे। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार स्वास्थ्य को लेकर सिर्फ बातें करती है धरातल पर सब शून्य है। श्री बेहड ने फसल बीमा योजना को हिन्दुस्तान का सबसे बडा घोटाला बताया। पूर्व काग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गणेश उपाध्याय, पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने क्षेत्रीय समस्याओं से पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड को रूबरू कराया। कार्यक्रम का संचालन बिशन कोरंगा ने किया।

इस दौरान पूर्व काग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण सिह बिष्ट, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गणेश उपाध्याय, सुंदर कोरंगा, पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, जिला संगठन मंत्री बिशन कोरंगा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नारायण कोरंगा, महिपाल बोरा, गोबिन्द रौतेला, शेर राम नेता, गोपाल दत्त डिमरी, कविता तिवारी, रॉकी टाकुली, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष सूमे डीडी उपाध्याय, नेत्र सिह देउपा, कै देवेन्द्र कोरंगा, भोला दत्त पांडे, अनिता कुनियाल, रमेश लोहनी, हेमा देवी, हरपाल सिह कोरंगा, कुंदन दानू, गोपीचंद, चन्द्रकला कोरंगा, अभिषेक कोरंगा, जय कोरंगा आदि मौजूद रहे।
फोटो। शान्तिपुरी में जनमिलन कार्यक्रम के दौरान संबोधन करते पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड

अहसान फरामोश है विधायक शुक्ला : तिलकराज बेहड

शान्तिपुरी। तिलकराज बेहड ने विधायक राजेश शुक्ला के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बारे में अनाप शनाप बयानबाजी को लेकर उन्हें ऐहसानफरामोश कहते हुऐ उन्होने कहा कि ये वही विधायक राजेश शुक्ला है जो कि पहले हरीश रावत के दरबार में विकास की बात कर उनके दरबार में बैठे रहते थे। कहा कि शुक्ला को हरीश रावत के कद पर पहॅुचने के लिये दुबारा जन्म लेना पडेगा। ये हरीश रावत की हिम्मत ही थी जिस कारण राजेश शुक्ला के स्वतंत्रता सेनानी पिता के नाम पर मेडिकल कालेज का नाम किया। आज भाजपा की सोच देखिये जो नारायण दत्त तिवारी के नाम नैनीताल युर्निवर्सिटी का नाम पर नही रखना चाहते। उन्होने भाजपा को घेरते हुऐ किसानों की दुगनी आय, फसल बीमा योजना, भुगतान, सब जुमले जुमले है।

चाहता हुॅ कि पार्टी लोकसभा में एक बार मौका दें : तिलकराज बेहड

शान्तिपुरी। लोकसभा में चुनाव लड़ने को लेकर पूछे गये सवाल पर तिलक राज बेहड ने कहा कि पार्टी में कई दावेदार है और पार्टी मुझ पर या जिस पर भी विश्वास करेंगी हम उसके साथ है। कहा कि सात बार विधायक का चुनाव लड़ चुके है। और चाहते है कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा के चुनाव में उन्हे प्रत्याशी बनाये परन्तु आखिरी निर्णय पार्टी का होगा।