shishu-mandir

अल्मोड़ा पहुंची जनता कैबिनेट पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहा सभी 70 सीटों पर पार्टी लड़ेगी चुनाव

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा, 11 अक्टूबर 2021- जनता कैबिनेट पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना पांडे आज अल्मोड़ा पहुंची।

saraswati-bal-vidya-niketan


उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 20 साल तक सत्ता सुख हासिल करने के बावजूद जन मुद्दों की अनदेखी करने वाली बीजेपी कांग्रेस का यह अंतिम चुनाव होगा।


कहा कि लोग तेजी से पार्टी से जुड़ रहे हैं। अल्मोड़ा में भी कई बीजेपी और कांग्रेस के नेता पार्टी के संपर्क में हैं और जल्द ही पार्टी से जुड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि महिला शक्ति को पहचान दिलाना जनता कैबिनेट पार्टी की प्राथमिकता रहेगी क्योंकि
कांग्रेस भाजपा ने कभी महिलाओं को प्रधानी से आगे नहीं बढ़ने दिया , अब जेसीपी ही महिलाओं का सम्मान लौटाएगी।


सोमवार को आज जनता कैबिनेट पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा भावना पांडे ने अल्मोड़ा में पत्रकारों से वार्ता की, वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि वह एक महिला हैं और उत्तराखंड में महिलाओं के प्रति पूर्व राज कर रही भाजपा और कांग्रेस ने कभी भी सद्भावना नहीं रखी, उन्होंने आगे बताया कि जनता कैबिनेट पार्टी महिलाओं के मुद्दों को लेकर बहुत जागरूक है और पार्टी रजिस्टर होने तक उत्तराखंड की तमाम आशा कार्यकर्ता, भोजन माता, पाटन दाइयां एवं आंगन बाड़ी कार्यकर्ता महिलाएं पार्टी के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़ी हैं।


भावना पांडे ने आगे बताया कि उत्तराखंड की महिलाएं उनसे जुड़ चुकी हैं, और तीलू रौतेली को अपना आदर्श कर यहां की महिलाओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा।


कहा कि जनता केबिनेट पार्टी उत्तराखंड में 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि खुद की लड़ने की कोई भी इच्छा न जाहिर करते हुए उन्होंने कहा वह संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगी।

उत्तराखंड की राजनीति में सक्रिय होने का कारण भाजपा और कांग्रेस की इतने वर्षों की निष्क्रियता को बताया, उन्होंने बताया कि भाजपा और कांग्रेस पिछले 20 वर्षों से उत्तराखंड की जनता को छलने का काम कर रही है, और जनता के पास कोई सुदृढ़ विकल्प न होने की वजह से एक के बाद एक इनको मौका दिया जाता रहा है।

भावना पांडे ने आगे कहा कि अब जनता इनकी दल बदलू मनसा को बहुत अच्छी तरह से भांप चुकी है और अब जनता ऐसे सिक्के को निकाल बाहर फेकेंगी जिसका एक पहलू भाजपा और दूसरा कांग्रेस है, अब जनता का सिक्का चलेगा यानी जनता कैबिनेट पार्टी का सत्ता में आना निश्चित है।


संगठन के बारे में पूछे जाने पर उनका कहना था कि भाजपा और कांग्रेस के कई बड़े विधायक उनके साथ वार्ता में हैं और जल्द ही देहरादून में होने वाली रैली में कुछ विधायकों की पार्टी में विधिवत ज्वाइनिंग होनी निश्चित हुई है।