shishu-mandir

जनसेवा समिति ने एसएसबी मुख्यालय व लेप्रोसी आश्रम में मनाया रक्षाबंधन

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

अल्मोड़ा- राष्ट्रीय जन सेवा समिति ने रक्षाबंधन के पर्व के मौके पर एसएसबी मुख्यालय और कुष्ठ आश्रम में मनाया| समिति से जुड़ी महिलाओं ने बल्ढोटी आश्रम में रह रहे भाइयों की कलाईयों में रक्षासूत्र बांधकर उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घ जीवन की कामना की| इन राखियों को समिति से जुड़ी महिलाओं ने स्वयं बनाया था| इस सराहनीय पहल से भाई बहिन के प्यार के प्रतीक राखी पर्व पर लेप्रोसी मिशन के संवासीयों के चेहरे पर भी मुस्कान लौट आई

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan


इससे पूर्व समिति की महिलाओं ने एसएसबी के क्षेत्रीय मुख्यालय में एसएसबी जवानों की कलाईयों पर राखियां बाँधी और उनके दीर्घ जीवन की कामना की इस मौके पर समिति की अध्यक्ष पूर्व पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी, नीमा तिवारी, लीला पाठक, धनीसाही, भगवती जोशी, चन्दा प्रताप, साक्षी मेहरा, पुष्पा रावत, अल्का मेहरा, प्रभा जोशी, शशि साह, सपना रजवार, पूनम पांडे, सुनीता तिवारी, भावना मेहरा, रुकसार, नसरीन, फातिमा खान, बीना गैड़ा, प्रेमा मेहरा, शशि उनियाल, कमला बिष्ट, अनीता बिष्ट, मंजू बिष्ट, निर्मला कांडपाल, शांती पंत,अभिशेक रावत आदि मौजूद थे