shishu-mandir

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ कुमाँऊ महोत्सव का समापन,शनिवार की रात माया उपाध्याय के कार्यक्रम ने बांधा समा

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

अल्मोड़ा:- जीआईसी मैदान में श्रीराम सांस्कृतिक संस्था द्वारा आयोजित आठ दिन तक चले कुमाऊं महोत्सव का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ समाप्त हो गया।
इस महोत्सव के दौरान अल्मोड़ा नगर और उसके आस—पास के क्षेत्रों में भारी भीड़ उमड़ी थी| कार्यक्रमों में विकास भारद्वाज, कल्पना चौहान, खुशी जोशी, प्रियंका मेहर, दिवान कनवाल, गोविन्द दिगारी, काजल भारती, राजेन्द्र चौहान, माया उपाध्याय, आदि के जनता द्वारा खूब सरहा और इस महोत्सव में स्थानीय विद्यालयों के बच्चों ने भी प्रतिभाग किया।स्टार कलाकारों के अलावा शारदा पब्लिक स्कूल, बाल नाट्या शाला, ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल, विवेकानन्द बालिका विद्या मन्दिर और जय श्री कालेज की बालिकाओं ने भी कार्यक्रम किये इसके अतिरिक्त मेहन्दी प्रतियोगिता, ऐपण प्रतियोगिता का भी आयो​जन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन नगर पालिका एवं स्थानीय लोगों का सहयोग रहा। आयोजक मंडल के अमरनाथ नेगी,पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, राजेन्द्र तिवारी, वैभव पांडे,सुशील साह सहित अनेक लोगों ने जनता का आभार जताया है|

new-modern
gyan-vigyan