shishu-mandir

श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब अल्मोडा द्वारा आयोजित किया गया जन्माष्टमी महोत्सव

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी को अल्मोडा जनपद में धूमधाम से मनाया जा रहा है। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अल्मोडा के श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी, श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने सामूहिक रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था द्वारा मुख्य अतिथियों को सम्मान स्वरूप अंग वस्त्र भेंट किए गए और आशा की गई कि भविष्य में भी इसी प्रकार का सहयोग सभी लोग करते रहे।

saraswati-bal-vidya-niketan

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति में श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब की गोपेश्वर पूजन की शानदार प्रस्तुति दर्शकों के सम्मुख प्रस्तुत की गई। इस प्रस्तुति का संयोजन संस्था के अध्यक्ष वरिष्ठ रंगकर्मी राजेंद्र प्रसाद तिवारी द्वारा किया गया था। इस नृत्य नाटिका में  बताया गया कि किस प्रकार भगवान शिव ने श्री कृष्ण की अंखियों से प्रभावित होकर नित्य सीखने का प्रयास किया और जब श्री कृष्ण द्वारा उन्हें नित्य सिखाने से मना कर दिया गया तो उन्होंने गोपी का रूप लेकर कृष्ण के संग रासलीला की और तब से महादेव को गोपेश्वर नाथ के नाम से भी  जाने जाना लगा।

इसके अतिरिक्त विहान संस्था के भगवान नृत्य नाटिका छबीली आदि कार्यक्रमों ने भी दर्शकों को बांधे रखा। कार्यक्रम में कोविड-19 के अनुकूल व्यवहार करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नवजोत जोशी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी, उपसचिव शरद साह, प्रकाश बिष्ट, ललित मोहन साह, संजय साह, विनीत बिष्ट ,रोहित साह,धीरज शाह, दीपक रावत ,अर्जुन नयाल, धरनीधार पांडे राजेश पांडे योगेश जोशी,चंचल तिवारी, मनोज शाह,अजय चौहान,आनंद सिंह बिष्ट,भरत गोस्वामी, सुबोध नयाल,विजय चौहान,अजय चौहान ,जयदीप सहगल कैलाश गुरुरानी, मनोज जोशी, मनीष जोशी, निकिता साह, गीतांजलि रावत, आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।