जयंती पर याद किये गये जनसंघ के संस्थापक व कानूनविद् स्व0 सोबन सिंह जीना, राज्य मंत्री रेखा आर्य ने प्रतिमा में माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

Newsdesk Uttranews
4 Min Read
????????????????????????????????????
Screenshot-5

अल्मोड़ा। जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व पर्वतीय विकासमंत्री स्व0 सोबन सिंह जीना की 111वीं जयंती उनके पैतृक गांव सुनोली में धूमधाम से मनायी गई। इस दौरान उनके प्रतिमा में माल्यार्पण कर बाल विकास, महिला कल्याण एवं पशुपालन राज्यमंत्री रेखा आर्य ने उन्हें श्रद्धां​जलि अर्पित की। स्व0 जीना परिवार के सभी सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हिमालय लोक कला समिति के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी।

holy-ange-school
jeena
????????????????????????????????????


राज्य मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित स्व0 सोबन सिंह जीना के आदर्शों पर चलकर हमें प्रेरणा लेनी होगी। स्व0 जीना ने गाॅव-गाॅव घूमकर शैक्षिक विकास के लिए कार्य किया और आजादी के बाद उत्तराखण्ड की राजनीति में वह एक प्रभावशाली राजनैतिक ताकत के रूप में उभरे। पर्वतीय विकास मंत्री के रूप में उन्होंने काम किया जिसका लाभ सुदूर अंचलो तक मिला। इस दौरान स्व0 सोबन सिंह जीना परिसर के चारों ओर चाहरदीवारी के निर्माण, सोबन सिंह जीना मुख्य मार्ग पर गेट का निर्माण, परिसर को ग्रोथ सेन्टर से जोड़ने की स्वीकृति दी। कहा कि ग्रोथ सेंटर से जोड़ यहां पर मसाल उद्योग स्थापित किया जायेगा। साथ ही ईको फ्रेंडली बैग भी यहां पर बनाये जायेंगे। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को क्षेत्र की प्रमुख समस्यायें का निस्तारण करने के निर्देश दिये। कहा कि शासन की मंशा के अनुरुप जिला प्रशासन द्वारा जनपद में अच्छा कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए डीएम की प्रशंसा की। इस अवसर पर मंत्री ने क्षेत्र की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना के अन्तर्गत नवजात 24 बच्चियों को बेबी किट भी वितरित किये। स्व0 जीना की जन्मस्थली में आयोजित बहुउदेशीय शिविर को सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री रेखा आर्या ने कहा कि स्व0 जीना ने हमेशा गरीब व बेसहारा लोगों की मदद की। उन्होंने समाज कल्याण, राजस्व, स्वास्थ्य, विद्युत, शिक्षा, लोनिवि, बाल विकास, सहकारिता, सिंचाई, पशुपालन, पर्यटन, कृषि, उद्यान, दुग्ध, स्वजल से जुड़े अधिकारियों को जनसमस्याओं के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिये। जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। बहुउद्देश्यीय शिविर में कुल 120 शिकायतें प्राप्त हुई। अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्व0 सोबन सिंह जीना के भतीजे माधव सिंह जीना ने अपने विचार रखें। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सिंह पिलख्वाल समेत कई लोगों ने अपने विचार रखें।
इस अवसर पर सीडीओ मनुज गोयल, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, परियोजना निदेशक नरेश कुमार, डीडीओ केके पंत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन राम आर्य, अरविंद बिष्ट, भाजपा महामंत्री रवि रौतेला, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेश नयाल, मोहन सिंह दोसाद, ब्लाॅक प्रमुख दीपक बोरा, आशीष जीना, हेम लोहनी, धमेन्द्र बिष्ट, दान सिंह बिष्ट, बलवंत सिंह बिष्ट, पुष्पा भाकुनी, प्रताप सिंह नगरकोटी, तारा नगरकोटी, संतोषी भाकुनी, जगमोहन नयाल, जगदीश नैनवाल, चन्दन लाल टम्टा, राजेन्द्र भाकुनी, ठाकुर राम टम्टा, जगदीश पंत, कुन्दन सिंह नेगी, हर्ष सिंह भाकुनी, बालम सिंह सुयाल, राजेन्द्र नेगी, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, प्रदीप नगरकोटी, कुंवर सिंह बिष्ट, विजय वर्मा, अशोक नेगी, रविन्द्र बसौली, रोहित बिष्ट, भुवन पाण्डे, जगदीश डगंवाल, रिंकू वर्मा, प्रकाश राम, माधव सिंह जीना, प्रताप सिंह भाकुनी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

ezgif-1-436a9efdef
Joinsub_watsapp