अल्मोड़ा:: शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री अल्मोड़ा जिले के प्रभारी डॉक्टर धन सिंह रावत ने चिकित्सा व शिक्षा विभाग मे जिले में अपने प्रतिनिधि के रूप में अल्मोड़ा निवासी जगदीश नगरकोटी को नियुक्त किया है।
जगदीश नगरकोटी पूर्व सैनिक हैं उनकी इस जिम्मेदारी पर कार्यकर्ता उत्साहित हैं। उन्होंने भाजपा के प्रदेश नेतृत्व सहित अल्मोड़ा जिला व नगर मंडल का आभार जताया और कहा की इस दायित्व को वो पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से बढ़ाते हुए आम जनमानस के लिए कार्य करने का प्रयास करेंगे।
उनके प्रतिनिधि बनने पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, जिलाध्यक्ष महेश नयाल, नगर निगम मेयर अजय वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट, दुग्ध् अध्यक्ष गिरीश खोलिया, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष ललित लटवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलखवाल, जिला महामंत्री धर्मेद्र बिष्ट, मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट, मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट, मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह, मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक,पूर्व दर्जा मंत्री सिकंदर पवार,पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, मनोज सनवाल, त्रिलोचन जोशी, लीला बोरा, लता पांडे, निर्मला जोशी,पार्षद अर्जुन बिष्ट,हरिश कनवाल, पार्षद अमित साह मोनू, प्रकाश भट्ट आदि ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।