Breaking- पहलगाम में आईटीबीपी का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 6 जवानो की मौत, 30 घायल

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आईटीबीपी का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से 6 जवान की मौत हो गयी है, जबकि 30 जवान घायल बताए जा रहे…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आईटीबीपी का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से 6 जवान की मौत हो गयी है, जबकि 30 जवान घायल बताए जा रहे है, यह हादसा चंदनवाड़ी पहलगाम में हुआ है। बताया जा रहा है कि वाहन में 37 जवान सवार थे। इस मामले में जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही हैं। जवान अमरनाथ यात्रा में ड्यूटी पूरी करने के बाद लौट रहे थे और यह हादसा हो गया।अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आईटीबीपी की इस बस में आईटीबीपी के 37 और जम्मू कश्मीर पुलिस के 2 जवान सवार थे।


हादस में 6 घायल हुए 6 जवानों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घायलो को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलो का इलाज कर रहे डॉक्टर के अनुसार हादसे में 30 जवान घायल हुए है।


उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने चंदनवाड़ी के पास हुए हादसे में मारे गए जवानो की मौत पर दुख जताते हुए घायलो के स्वास्थ्य लाभ की कामना की हैै। गृहमंत्री अमित शाह, उत्तराखण्ड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी दुर्घटना पर गहरा शोक जताया है।