Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

IPL 2026: BCCI ने जारी किया दूसरे चरण का शेड्यूल,जानें प्लेऑफ का अपडेट

स्पोर्ट्स डेस्क,उत्तरा न्यूज,अल्मोड़ा, 26 मार्च 2026भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें सीजन के दूसरे चरण का कार्यक्रम गुरुवार…

IPL 2026

स्पोर्ट्स डेस्क,उत्तरा न्यूज,अल्मोड़ा, 26 मार्च 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें सीजन के दूसरे चरण का कार्यक्रम गुरुवार को जारी कर दिया है। चुनाव के कारण इस बार आईपीएल का शेड्यूल दो हिस्सों में जारी किया गया है। बोर्ड ने लीग चरण के बचे हुए 50 मैचों का पूरा रोस्टर जारी कर दिया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


हालांकि, प्लेऑफ और फाइनल की तारीखों और मैदान का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों (PTI) के मुताबिक खिताबी मुकाबला 31 मई को बेंगलुरु में खेला जा सकता है।


चुनाव के कारण दो चरणों में आया कार्यक्रम
IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। पहले चरण में सिर्फ 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया गया था। दरअसल, असम, पुडुचेरी, केरल, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं, जिनके नतीजे 4 मई को आएंगे। इन राज्यों में चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद ही BCCI ने सुरक्षा और लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं को देखते हुए दूसरे चरण का शेड्यूल जारी किया है।

इलेक्ट्रिक वाहनों का बढ़ा दम: 2025 में ईरान के 70% निर्यात के बराबर तेल की हुई बचत


13 शहरों में सजेगा क्रिकेट का मेला
IPL 2026
के दूसरे चरण की शुरुआत 13 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच हैदराबाद में होने वाले मुकाबले से होगी। पूरे टूर्नामेंट (IPL 2026) में कुल 13 शहरों में मैच खेले जाएंगे। दूसरे चरण के मुकाबले 12 मैदानों— बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ में होंगे। गुवाहाटी में सिर्फ पहले चरण के मैच खेले जाएंगे। लीग चरण का आखिरी मुकाबला 24 मई को कोलकाता में KKR और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा।


धर्मशाला और रायपुर में भी होंगे मुकाबले
पंजाब किंग्स (PBKS): अपने घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला में खेलेगी। धर्मशाला के खूबसूरत स्टेडियम को तीन मैचों की मेजबानी मिली है। राजस्थान रॉयल्स (RR): टीम अपने चार अहम मुकाबले जयपुर में खेलेगी।गत चैंपियन आरसीबी (RCB) अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। टीम अपने तीन घरेलू मैच बेंगलुरु में और दो मैच रायपुर में खेलेगी।


12 ‘डबल हेडर’ मुकाबलों का रोमांच
आईपीएल 2026 में कुल 12 दिन ‘डबल हेडर’ (एक दिन में दो मैच) मुकाबले खेले जाएंगे। पहले चरण में 4 और दूसरे चरण में 8 डबल हेडर होंगे।
दोपहर का मैच: भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा।
शाम का मैच: रात 7:30 बजे से खेला जाएगा।