ताज़ा खबरों के लिए फॉलो करें
×
Skip to content
March 16, 2026

उत्तरा न्यूज

हर जरूरी खबर
  • होम
  • अभी अभी
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • पिथौरागढ़
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • चम्पावत
    • बागेश्वर
  • देश
  • दुनिया
  • विविध
    • मनोरंजन
    • राजनीति
  • होम
  • अभी अभी
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • पिथौरागढ़
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • चम्पावत
    • बागेश्वर
  • देश
  • दुनिया
  • विविध
    • मनोरंजन
    • राजनीति
Home » latest » investigating the infant fund co operative societies who are absconding by the account holders of crores
अभी अभी अल्मोड़ा उत्तराखंड

जांच शुरू: खाताधारकों को करोड़ों की चंपत लगाकर फरार अनंत निधि को-ऑपरेटिव सोसायटी की जांच शुरू

अल्मोड़ा। खाताधारकों को करोड़ों का चूना लगाकर फरार अनंत निधि को-ऑपरेटिव सोसायटी की धौलाछीना स्थित शाखा की जांच शुरू हो गई है। सोसायटी की जिला…

Newsdesk Uttranews

Newsdesk Uttranews

19 Jul, 201911:28 PM Investigating the infant fund co-operative societies who are absconding by the account holders of croresखाताधारकों को करोड़ों की चंपत लगाकर फरार होने वाली अनंत निधि को-ऑपरेटिव सोसायटी की जांच शुरू
Facebook X/Twitter LinkedIn WhatsApp

Hiring Ad

अल्मोड़ा। खाताधारकों को करोड़ों का चूना लगाकर फरार अनंत निधि को-ऑपरेटिव सोसायटी की धौलाछीना स्थित शाखा की जांच शुरू हो गई है। सोसायटी की जिला मुख्यालय समेत धौलछीना, रानीखेत, सोमेश्वर समेत अन्य कई स्थानों पर शाखायें संचालित थी। जिसमें लोगों की बड़ी रकम फंसी हुई है।
मामले की जांच कर रहे राजस्व उपनिरीक्षक पल्यूं राजेश आर्या ने धौलछीना स्थित एक किराये के भवन में चल रहे कार्यालय पहुंचकर जायजा लिया। जहां सोसायटी के दस्तावेज, खाताधारकों की सूची, खाताधारकों की जमा धनराशि, सोसायटी के बैंक खाते और अन्य दस्तावेजों की जांच की। राजस्व उपनिरीक्षक पल्यूं राजेश आर्या ने बताया कि इस शाखा में क्षेत्र के करीब 600 से अधिक लोगों ने खाते खुलवाये थे। जिसमें करीब डेढ़ करोड़ से अधिक की रकम जमा है। लोगों ने दैनिक संचय, आवृत्ति, सावधि, महिला समृद्धि, मासिक लाभांश, सरल संचय समेत कई योजनाओं में रकम जमा की है। राजस्व उपनिरिक्षक राजेश आर्या ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है उपभोक्ताओं के जमा किए गये पैसे को वापस दिलाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। मामले में जांच जारी है। बता दे कि मैच्योरिटी पूरी होने के बाद भी खाताधारकों को उनके जमा की गई रकम को वापस नहीं दिये जाने पर बागेश्वर की एक शाखा से सोसायटी के फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ था। जिसके बाद अल्मोड़ा के खाताधारकों ने भी शाखा में पहुंचकर अपने पैसा वापस ​लौटाने की मांग की। लेकिन सोसायटी के कर्मचारी खाताधारकों का पैसा लौटाने में असमर्थ रहे। जिला मुख्यायल स्थित मुख्य शाखा का प्रबंधक भी पिछले कई दिनों से फरार है। मामले में खाताधारक पुलिस से भी शिकायत कर चुके है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

Read More

n70474525617736604224904c9b1464910b7a7021d07ce25a08dae78fed5de0f52848a05ffb31c2f9f430d0

सोना चांदी छोड़ LPG सिलेंडर पर नजर! MP में खाली घर का ताला तोड़कर चोर जेवर, नकदी और भरा हुआ गैस सिलेंडर ले उड़े

By Gunjan Mehra 16 Mar, 2026
#ट्रेंडिंग हैशटैग:Investigating the infant fund co-operative societies who are absconding by the account holders of croresखाताधारकों को करोड़ों की चंपत लगाकर फरार होने वाली अनंत निधि को-ऑपरेटिव सोसायटी की जांच शुरू

Post navigation

Previous Previous post: जिलाधिकारी की पत्नी ने खोली स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल
Next Next post: सांसद भट्ट का आयुष ज्ञान सोशलमीडिया पर छाया,चौतरफा घेर रहे हैं लोग
© Copyright All right reserved By उत्तरा न्यूज WordPress Powered By
×