shishu-mandir

सांसद भट्ट का आयुष ज्ञान सोशलमीडिया पर छाया,चौतरफा घेर रहे हैं लोग

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read
Screenshot-5

डेस्क। भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से बीजेपी सांसद अजय भट्ट एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में छाए हुए है।संसद में उनके एक अजीबोगरीब बयान को लेकर लोगों द्वारा उनकी जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है। सोशल मीडिया में भी लोग तरह—तरह की टिप्पणियां कर रहे है।
दरअसल लोकसभा में होम्योपैथी केंद्रीय परिषद संशोधन विधेयक 2019 पर बोलते हुए भट्ट ने महिलाओं को नॉर्मल डिलीवरी के लिए अनोखा फॉर्मूला बताया। इस फॉर्मूले के बारे में जानकर हर कोई हैरान हो जायेगा। बिल पर चर्चा करते हुए भट्ट ने कहा कि गर्भवती महिलाएं अगर गरुड़ गंगा के पत्थर को रगड़ कर एक कप पानी के साथ पी लें, तो उसकी सामान्य डिलीवरी संभव है। कहा कि भले ही डॉक्टर ऑपरेशन की बात करें पर ये चमत्कार है। इसकी जानकारी बहुत कम लोगों को पता है। उनके बयान की खासी किरकिरी हो रही है। सिजेरियन डिलीवरी से बचने के लिए इस चमत्कारिक ज्ञान देने के बाद भट्ट ने सांप व बिच्छू के काटने पर गरुड़ गंगा के पत्थर के इस्तेमाल से जहर का असर खत्म करने का एक और नया फॉर्मूला बताया। कहा कि पत्थर को घिसकर काटे गये जगह पर लगाया जाये तो जहर का असर खत्म हो जाता है। जहां एक ओर आज दुनिया दिन पर दिन नये अविष्कारों की खोज कर रही है स्वास्थ्य के क्षेत्र में आधुनिक विज्ञान युग में तैयार उपकरणों से मरीजों का इलाज कर रही है वही, भाजपा सांसद अजय भट्ट का यह बयान हैरत करने वाला है। सोशल मीडिया में भी अजय भट्ट की जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है। लोग तरह—तरह की टिप्पणियां करने से नहीं चूक रहे है। कई लोग तो उन्हें ट्रोल करते हुए कह रहे है कि इनको तो स्वास्थ्य मंत्री बना देना चाहिए।यही नहीं सोशलमीडिया पर लोग यहां तक कह रहे हैं कि अस्पतालों में जल्द इन पत्थरों की खेप पहुंचने वाली है|

new-modern
gyan-vigyan