Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस: जीबी पंत पर्यावरण संस्थान में होगा विचार मंथन

International Mountain Day: Brainstorming will happen

International Mountain Day: Brainstorming will happen in GB Pant Environment Institute

अंतरर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस 11 दिसम्बर के अवसर पर इस बार वैज्ञानिक हिमालयी राज्यों में सतत् पर्यटन पर चिंतन करेंगे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान द्वारा इस अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

संस्थान द्वारा राष्ट्रीय हिमालयी अध्ययन मिशन के तहत एक राष्ट्रीय स्तर का विचार मंथन संस्थान में आयोजित किया जा रहा हैं जिसकी अध्यक्षता पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की अपर सचित बीवी उमा देवी करेंगी।

मंत्रालय की संयुक्त सचिव श्रीमती मंजू पाण्डे सहित पर्यटन और इससे जुड़े विषयों के विशेषज्ञों और जानकारों को भी विचार गोष्ठी में आमंत्रित किया गया है।

पर्यटन और आजीविका से जुड़ी मिशन शोध परियोजनाओं से जुड़े परियोजना संचालक इस अवसर पर विभिन्न परियोजना उपलब्धियों की प्रस्तुति भी देंगे ।


हिमालयी राज्यों के लिए आदर्श पर्यटन का स्वरूप कैसा हो ?, पर्यटन को सतत् विधि से बढ़ाने के लिए नीतिगत क्षेत्रों में कैसे परिवर्तन किए जाऐं ? जैसे विषयों पर यहां गहन चिंतन होगा।

संस्थान के निदेशक इं0 किरीट कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय हिमालयी अध्ययन मिशन के तहत अनेक परियोजनाएं इस दिशा में कार्य कर रही है और अनेकों ने अनुसंधान और फील्ड वर्क से सतत् पर्यटन और उससे जुड़ी आजीविका पर अनेक सफल माॅडल भी प्रस्तुत किए हैं।

इन माॅडलों को अन्य हिमालयी राज्यों में प्रचारित प्रसारित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष वैश्विक स्तर पर पर्यटन के जिन महत्व वाले क्षेत्र पर चिंतन किया जा रहा है वह है , जलवायु संवेदी कम प्रभावयुक्त पर्यटन, पर्वतीय समाज को पर्यटन अग्रणीय बनाने हेतु सशक्तीकरण एवं अभिनव उत्पादों को विकसित करने हेतु सार्वजनिक-निजी भागीदारी को सुदृढ़ करना।


जिला स्तर पर पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन को भी इस कार्यक्रम में सहभागी बनाया गया है। इसी क्रम में नंदादेवी प्रांगण में राष्ट्रीय हिमालयी अध्ययन मिशन से जुड़ी परियोजनाओं में तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी/स्टाॅल भी लगाए जाऐंगे।

यह स्टाॅल आम जनता के लिए शनिवार और रविवार दोनों दिन खुले रहेंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम यू-ट्यूब आदि आँनलाईन माध्यमों से प्रातः 10 बजे से आम लोग इस कार्यक्रम से जुड़ पाऐंगे।