Good news- भारत के गौतम अडाणी बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति

नई दिल्ली। भारत में अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने यह स्थान फ्रांस के बर्नार्ड…

नई दिल्ली। भारत में अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने यह स्थान फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाउल्ट और परिवार को पीछे कर हासिल किया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

फोर्ब्स की रियल टाइम अरबपति सूची ने अडाणी की 16 सितम्बर को कुल संपत्ति 154.4 अरब डॉलर दर्शायी है। बताते चलें कि उद्योगपति अडाणी समूह अवसंरचना, जिंसों, ऊर्जा उत्पादन एवं प्रेषण और रियल एस्टेट क्षेत्र में कारोबार करता है।

फोर्ब्स के आंकड़ों के अनुसार समूह के शेयरों में तेजी के कारण उनकी संपत्ति में वृद्धि के साथ अडाणी दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं। अब वह केवल टेस्ला के एलन मस्क से पीछे हैं जो 273.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।