shishu-mandir

पूर्व मुख्यमंत्री और गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत का नाम एशिया बुक ऑफ रिकार्ड में सर्वश्रेष्ठ जनसेवक के तौर पर दर्ज

उत्तरा न्यूज टीम
1 Min Read

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में गढ़वाल के सांसद तीरथ सिंह रावत का नाम सर्वश्रेष्ठ जनसेवक के तौर पर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan

उत्तरकाशी में भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सरिता पडियार समेत अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि तीरथ सिंह रावत का समाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य रहा जिसके लिए प्रतिष्ठित संस्था ने उन्हें एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड सम्मान से नवाजा है। उन्होंने कहा की तीरथ सिंह रावत अपने विद्यार्थी जीवन से ही जनहितों के लिए संघर्ष में पहली पक्ति में खड़े रहे।