इंडियन यूथ फोरम ने क्लीन टू ग्रीन अभियान के तहत ओडला कार्यक्रम में चलाया गया स्वच्छता अभियान

अल्मोड़ा: क्लीन टू ग्रीन अभियान के 45 दिवसीय कार्यक्रम के तहत इंडियन यूथ फोरम से जुड़े युवाओं ने तीसरे चरण में दौलाघट के ओडला गांव…

indian youth forum

25

अल्मोड़ा: क्लीन टू ग्रीन अभियान के 45 दिवसीय कार्यक्रम के तहत इंडियन यूथ फोरम से जुड़े युवाओं ने तीसरे चरण में दौलाघट के ओडला गांव में वृहद स्वच्छता कार्यक्रम चलाया।

युवाओं ने ओडला के राजकीय मॉडल स्कूल और गांव के मुख्य मार्ग के आस पास सफाई अभियान चलाया। प्लास्टिक और अजैविक कूड़े को एकत्र कर कूड़ा घर में डाला, लोगों से कूड़े के निस्तारण की तकनीकों का पालन करने की अपील की गई ।

साथ ही आस पास के दुकानदारों को भी प्लास्टिक कूड़े को लेकर डस्टबिन रखने और उसका निस्तारण की उचित व्यवस्था करने का अनुरोध किया।


इस दौरान युवाओं को स्वच्छता की आदतों के प्रति भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम की समन्वयक सुनीता भट्ट ने बताया कि 45 दिन का यह कार्यक्रम 8 मई से प्रारम्भ हुआ और 22 मई तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण कार्यक्रम भी किये जायेंगे।

इस मौके पर हिमानी खोलिया, आरती, वैष्णवी नेगी, अरुण भंडारी, दीक्षा,संतोषी, खुशी, मयंक रोशनी तिवारी, भावना, ममता, बबीता,सीमा भंडारी आदि युवा मौजूद थे।

Leave a Reply