shishu-mandir

ब्रिटेन आने वाले भारतीय लोगों को नही होना होगा क्वारंटीन, भारत ने भी की थी जबाबी कार्रवाही

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

भारत की जबाबी कार्रवाही के बाद ब्रिटेन में आने वाले भारतीय नागरिको को क्वारंटीन नही किया जायेगा।यह नियम 11 अक्टूबर से प्रभावी होगा।

saraswati-bal-vidya-niketan


नये नियम के बाद कोविशील्ड या ब्रिटेन में मान्य किसी अन्य कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगा चुके भारतीय नागरिको को ब्रिटेन आने पर सोमवार 11 अक्टूबर से क्वारंटीन नही किया जायेगा।

भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्वीटर में एक वीडियो के माध्यम से यह जानकारी दी।


गौरतलब है ​इस मसले पर भारत और ब्रिटेन के बीच में यह विवाद तब शुरू हुआ जब ब्रिटेन ने कई देशो की सूची जारी की थी जहॉं के नागरिकों को ब्रिटेन आने पर 10 दिन के लिये क्वारंटीन रहना जरूरी कर दिया था, और इस सूची में भारत भी शामिल था। भारत और कई देशों ने इस नियम को ‘भेदभावपूर्ण’ बताया था। इसके बाद भारत ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत में आने वाले ब्रिटेन के नागरिकों के लिये क्वारंटीन अनिवार्य कर दिया था। भारत ने इस बात पर आपत्ति जताई थी कि जिस ऑक्सफ़ोर्ड-एस्ट्राजेनेका के सहयोग से बनी उसी कोविशील्ड वैक्सीन पर ब्रिटेन आपत्ति जता रहा था वह उसके देश में मान्य की गयी हैं।


इस मामले में विवाद बढ़ने के बाद ब्रिटेन ने कहा था कि उसकी आपत्ति वैक्सीन सर्टिफिकेट से है ना ​कि कोविशील्ड या वैक्सीन से। इसके बाद भारत ने भी ब्रिटेन के नागरिकों के भारत में आने पर उनके लिये क्वारंटीन अनिवार्य कर दिया था। ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस के बयान के बाद अब लगता है कि यह विवाद थम गया हैं।

.