बड़ी खबर- केन्द्र सरकार ने ध्वज संहिता में किया बदलाव, तिरंगे को लेकर यह होगा परिवर्तन

दिल्ली। भारत देश के आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक सरकार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरु करने जा रही है,…

दिल्ली। भारत देश के आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक सरकार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरु करने जा रही है, इसी बीच केंद्र सरकार ने ध्वज संहिता (Flag Code) में बदलाव किया है। इसके अनुसार अब तिरंगे को दिन और रात दोनों समय फहराया जा सकता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

साथ ही मशीन और पॉलिएस्टर से बने ध्वजों का उपयोग करने की भी अनुमति होगी। बताते चलें कि इससे पहले तिरंगे को केवल सूर्योदय से सूर्यास्त तक फहराने की अनुमति थी। इसी तरह पहले मशीन से बने और पॉलिएस्टर से बने राष्ट्रीय ध्वज के उपयोग की अनुमति नहीं थी।