Big Breaking- भारत चीन सीमा (Indian China border issue at LAC) विवाद पर भारत के 20 जवान शहीद

Indian China border issue at LAC भारत चीन बॉर्डर विवाद Indian China border issue at LAC में नई खबर सामने आ रही है। सोमवार को…

Indian China border issue at LAC

भारत चीन बॉर्डर विवाद Indian China border issue at LAC में नई खबर सामने आ रही है। सोमवार को भारत चीन बॉर्डर पर पूर्वी लद्दाख में स्थित गलवान घाटी में सैनिकों के बीच विवाद हो गया था जिसमें पहले चरण में 3 भारतीय जवानों के शहीद होने की खबर थी परन्तु अब भारतीय सेना द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार इस झड़प में कुल 20 भारतीय जवान शहीद हुए हैं तथा चीन के भी 43 सैनिकों के हताहत होने का अनुमान हैं। यह सूचना आने के बाद पूरे देश में शोक की लहर है।

बॉर्डर पर हुए इस विवाद के बाद भारत चीन सीमा पर स्थित आइटीबीपी की सभी चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है तथा सेना की गश्त भी बढ़ा दी गई है। भारत चीन सीमा से लगे हुए राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल और लद्दाख को भी अलर्ट पर रखा जा रहा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

कल सायं राजधानी दिल्ली में भी बड़े स्तर पर रक्षा मामलों से संबंधित बैठकों का आयोजन किया गया है तथा इस विवाद पर रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय आदि अपनी नजर बनाए हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह के बीच भी इस गंभीर मुद्दे को लेकर बैठक हुई।

संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी भारत चीन के बीच हुए इस विवाद पर संयम रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से मामले को हल करने की बात कही है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि प्रेषित करते हुए भारत चीन के मध्य शांतिपूर्ण हल की बात कही है।