India National Elections 2024 Google Doodle: गूगल मना रहा है लोकसभा चुनाव के पहले चरण का सेलिब्रेशन, अब गूगल का आया खास डूडल

Smriti Nigam
2 Min Read

India National Elections 2024 Google Doodle:  दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में आज यानी 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव का पहला चरण का मतदान शुरू हो गया है। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए मतदाता आज भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंच रहे हैं। इस बार देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव हो रहे हैं और लोकतंत्र के इस महापर्व को गूगल भी अपने खास डूडल के जरिए सेलिब्रेट कर रहा है।

new-modern

सर्च इंजन गूगल ने भारत में मतदान को दिखाते हुए वोटिंग साइन के साथ खास डूडल बनाया है जो लोगों को वोट देकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित भी कर रहा है।

गूगल ने जो डूडल बनाया है।उसमें वोट देने के बाद हाथ की उंगली पर लगने वाली स्याही को दिखाया गया है। गूगल अपने इस खास डूडल के जरिए लोगों को मतदान केंद्र पर जाकर वोट देने के लिए प्रेरित कर रहा है। आपको बता दे की अलग-अलग अवसर पर गूगल खास डूडल बनाकर उसे सेलिब्रेट करता रहता है। लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने का काम इस डूडल का होता है।

बताया जा रहा है कि आज लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 102 सीटों पर 21 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान हो रहे हैं। लोकसभा चुनाव के लिए देश के कुल सात चरणों में मतदान होने हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण के बाद 26 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। तीसरे चरण के लिए 7मई, चौथे चरण के लिए 13 मेई, पांचवें चरण के लिए 20 मई, छठे चरण के लिए 25 मई और सातवें चरण के लिए 1 जून को वोटिंग होगी। सात चरण में लोकसभा की कुल 534 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जबकि 4 जून को चुनाव के नतीजे आएंगे।

TAGGED: ,