Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्मोड़ा में सीएम की मौजूदगी में मुस्लिम समुदाय के दर्जनों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

In the presence of CM in Almora, dozens of Muslim community members took BJP membership

bjp me shamil

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा। नागरिकता संशोधन कानून की खूबियों को बताने अल्मोड़ा आए सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत को अल्मोड़ा में मुस्लिम समुदाय का साथ मिला। उनके सामने पांच दर्जन से अधिक लोगों ने बीजेपी का दामन थाम लिया। इसमें अधिकांश महिलाए हैं। इससे जहां सीएम खुश दिखे वहीं नए अध्यक्ष रवि रौतेला भी गदगद दिखाई दिए।

bjp shamil 2

जिलाध्यक्ष बनने के बाद रवि रौतेला का यह पहला कार्यक्रम था जब सीएम अल्मोड़ा आए थे। अधिकारियों की बैठक के बाद सर्किट पहुंचे सीएम ने अपनी पूरी प्रेस वार्ता नागरिकता संशोधन कानून को देशहित बताया। जिस समय सीएम पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उस समय करीब पांच दर्जन से अधिक मुस्लिम समुदाय के लोग जिनमें महिलाएं,युवा और बुर्जुग थे वह सीएम का इंतजार कर रहे थे।

सीएम रावत ने सभी का फूल मालांओं के साथ स्वागत किया और पार्टी की सदस्यता दिलाई। जिलाध्यक्ष रवि रौतेला भी इस अवसर पर मौजूद थे।


इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, राज्य मंत्री रेखा आर्या, विधायक सल्ट सुरेंद्र सिंह जीना, विधायक द्वाराहाट महेश नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व नगर महामंत्री विनित बिष्ट, भैरव गोस्वामी, अलिल शाही, अरविंद बिष्ट, देवेंद्र नयाल, अभय साह, मनोज जोशी, अमित साह, राजेंद्र जेसवाल, प्रेम शर्मा, हरीश कनवाल, लता बोरा, चंद्रा जोशी, दीप्ती सोनकर, भुवन जोशी, दर्शन रावत, राजेंद्र बिष्ट, नवीन बिष्ट, अर्जुन बिष्ट, मीना भैसोड़ा, विक्रम बिष्ट, मोहन राम आर्या, गंगा बिष्ट, जगमोहन बिष्ट, इंदुप्रभा जोशी, राधिका जोशी, सुंदर कनवाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।